अभिनेत्री उत्पीड़न केस में नया मोड़: दिलीप की बरी पर केरल सरकार की हाईकोर्ट में अपील

Date:

अभिनेत्री उत्पीड़न केस में नया मोड़: दिलीप की बरी पर केरल सरकार की हाईकोर्ट में अपील

साल 2017 के बहुचर्चित अभिनेत्री उत्पीड़न मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। केरल सरकार ने अभिनेता दिलीप को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार इस केस में छह दोषियों को सुनाई गई सजा के खिलाफ भी उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाने की तैयारी में है।

केरल की कोर्ट ने अभिनेत्री के बलात्कार-अपहरण मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप  को बरी किया

सूत्रों के मुताबिक, केरल हाईकोर्ट की क्रिसमस छुट्टियां समाप्त होते ही यह अपील दाखिल की जाएगी। अभियोजन विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जिला अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने को राज्य सरकार ने औपचारिक मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि एर्नाकुलम जिला एवं प्रधान सत्र न्यायालय ने इस मामले में छह आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई थी, जिनमें मुख्य आरोपी पल्सर सुनी भी शामिल है। वहीं, आठवें आरोपी अभिनेता दिलीप समेत तीन अन्य को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था।

इस फैसले के बाद पीड़िता अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी निराशा भी जाहिर की थी। उनका कहना था कि उन्हें पूर्ण न्याय की उम्मीद थी, लेकिन फैसला कई अनुत्तरित सवाल छोड़ गया। अब राज्य सरकार की अपील से एक बार फिर यह उम्मीद जगी है कि मामले की दोबारा गहन न्यायिक समीक्षा होगी।

यह मामला फरवरी 2017 का है, जब एक फिल्म शूटिंग के बाद अभिनेत्री त्रिशूर से एर्नाकुलम जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें अगवा कर चलती गाड़ी में यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया। आरोप है कि इस जघन्य अपराध को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया गया था। बाद में जांच के दौरान अभिनेता दिलीप का नाम साजिश रचने के आरोप में सामने आया और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...