भारत में बांग्लादेश की वीजा  सेवाओं पर ब्रेक: अगरतला और सिलीगुड़ी केंद्र भी बंद

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

भारत में बांग्लादेश की वीजा सेवाओं पर ब्रेक: अगरतला और सिलीगुड़ी केंद्र भी बंद

दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बाद अब अगरतला का वीजा कार्यालय और सिलीगुड़ी स्थित वीजा आवेदन केंद्र भी बंद कर दिए गए हैं।

अगरतला में बांग्लादेश के उप उच्चायोग भवन पर हमला, भारत ने जताया खेद; यूनुस  सरकार ने याद दिलाया विएना समझौता - Security increased Bangladesh Assistant  High Commission building in Agartala

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश का वीजा और काउंसलर सेवा कार्यालय मंगलवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में स्थित बांग्लादेश वीजा आवेदन केंद्र का कामकाज भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मौत के बाद अगरतला में कुछ स्थानीय संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

इससे पहले दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में भी वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई थीं। उच्चायोग के मुख्य द्वार पर लगाए गए नोटिस में कहा गया है कि अगली सूचना तक वीजा संबंधी सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।

जानकारी के मुताबिक कोलकाता स्थित बांग्लादेश वीजा कार्यालय फिलहाल खुला हुआ है और वहां सेवाएं जारी हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।