उज्जैन। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। उन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद अन्न क्षेत्र में प्रसादी सेवा की। केंद्रीय मंत्री ने सीएम डॉ.मोहन यादव के साथ श्रद्धालुओं को पोहा-जलेबी का प्रसाद दिया।
मंगलवार को जेपी नड्डा के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव महाकाल अन्न क्षेत्र पहुंचे। यहां प्रसाद वितरण के साथ खुद भी प्रसाद ग्रहण किया। प्रसादी ग्रहण करने के बाद जेपी नड्डा और सीएम यादव के साथ अन्य अतिथियों ने भी अपनी प्लेट को उठाकर डस्टबिन में डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि सनातन में और समाज में समरसता का भाव सबके लिए एक समान है। अतिथियों ने कहा कि सनातन धर्म में कोई छोटा बड़ा नहीं होता है। हमारे यहां भंडारा इसी भाव इसी तरह किया जाता है कि सब एक है और सब के सहयोग से ही व्यवस्था चलती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- CJP की दो मंत्रियों से बातचीत, फिर दुहराई गई शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सरकार राजी नहीं
- विदेश मंत्री के बयान के दौरान विपक्ष के हंगामे पर भड़के जेपी नड्डा, कहा- इनकी रुचि केवल हुड़दंग मचाने में
- राज्यसभा में कांग्रेस पर जेपी नड्डा ने जमकर साधा निशाना, कहा-चुनाव आयोग पर लंबे समय तक रहा एक परिवार का नियंत्रण
- बिहार दौरे पर जेपी नड्डा, लालू-तेजस्वी पर साधा निशाना
- ओडिशा के बाद भाजपा की नजर अब तमिलनाडु, केरल और बंगाल पर: जेपी नड्डा
नड्डा ने कहा-देश पर बना रहे महाकाल का आशीर्वाद
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद हम सभी पर देश की जनता पर सदा बना रहे हैं और हमारा सनातन इसी प्रकार लगातार सेवा भाव से आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, मध्य प्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल और अन्य नेता मौजूद थे।



