नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्यप्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ और अंडमान–निकोबार द्वीप समूह में एसआईआर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को जारी किया है। मध्यप्रदेश में 42.74 लाख नाम हटाए गए हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में कुल 27 लाख वोटर्स के नाम सूची में नहीं हैं। केरल की लिस्ट से 22 लाख नाम हटाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में 19.19 लाख पुरुष और 23.64 लाख महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। इसके अलावा 8.40 लाख से ज्यादा नामों की मैपिंग नहीं हो सकी है। मध्यप्रदेश के 865832 मतदाता ऐसे हैं। इनका नाम 2003 की एसआईआर लिस्ट में था लेकिन 2025 की लिस्ट में उनका नाम नहीं आया है। ऐसे मतदाताओं को बुधवार से कलेक्टरों द्वारा नोटिस जारी कराए जाएंगे और 7 दिन का समय देकर उनसे चुनाव आयोग द्वारा चाहे गए दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा जाएगा। अगर संबंधित मतदाता दस्तावेज उपलब्ध करा देता है तो उसका नाम 21 फरवरी को जारी होने वाली फाइनल मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका
- पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
अब तक 7 राज्यों की लिस्ट जारी
चुनाव आयोग इन राज्यों से पहले 7 अन्य राज्यों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर चुका है. इनमें पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा, लक्षद्वीप और पुड्डुचेरी शामिल हैं। इन सभी राज्यों से करीब 2 करोड़ 70 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। तमिलनाडु (97 लाख), गुजरात (70 लाख), बंगाल (58 लाख) वोटरों के नाम हटाए हैं।



