Haryana Encounter News | Lawrence Bishnoi Gang: हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कथित शूटर मारे गए। पुलिस के अनुसार, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वे पिछले महीने हांसी जिम संचालक हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे।
संयुक्त ऑपरेशन में हुई मुठभेड़
👉 यह भी पढ़ें:
- ED का बड़ा एक्शन! फर्जी ITC मामले में यूपी-हरियाणा के 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ के लेनदेन की जांच
- India’s First Hydrogen Train: पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी, हरियाणा से शुरू होगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जानें किराया, स्पीड और खासियत
- Haryana Congress में खुलकर सामने आई अंदरूनी लड़ाई, प्रदेश प्रभारी की बैठक में हुड्डा और सुरजेवाला ने एक-दूसरे पर कसे तंज
- Hansi Murder Case: सुबह एक्सरसाइज करवा रहे जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियां! CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
- फरीदाबाद के पास जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान पलटी क्रेन, कई मजदूर दबे
- दिल्ली-गुरुग्राम में आग का कहर: झुग्गियां जलकर राख, तीन की मौत, कई बेघर
पुलिस के मुताबिक, मारे गए आरोपियों की पहचान हिसार के टिब्बा दानाशेर निवासी प्रवेश और जाखोड़ खेड़ा निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस की एसटीएफ, बहादुरगढ़ एसटीएफ और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के संयुक्त अभियान में की गई।

गुप्त सूचना के बाद बिछाया गया जाल
एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी बहादुरगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी की।
पुलिस का कहना है कि टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों के बीच करीब 12 से 13 राउंड गोलियां चलीं।
एक पुलिसकर्मी घायल, बुलेटप्रूफ जैकेट बनी ढाल
मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने चार पुलिसकर्मियों पर भी गोलीबारी की, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण उनकी जान बच गई।
जांच जारी
घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।



