Iran vs US तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि युद्धविराम का दोबारा उल्लंघन हुआ, तो “ईरान का अस्तित्व मिट जाएगा।”
ट्रंप का यह बयान अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए ताजा सैन्य हमलों के बाद सामने आया है। अमेरिकी सेना का दावा है कि ईरान ने पनामा के झंडे वाले एक तेल टैंकर को निशाना बनाया था, जिसके जवाब में अमेरिकी विमानों ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की।
👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ईरान युद्ध खत्म करने के पक्ष में, ट्रंप का सख्त रुख—क्या शुरू होगी शांति वार्ता?
- ट्रंप का बड़ा दावा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘अमेरिकी क्षेत्र’, ईरान को परमाणु हथियार पर चेतावनी
अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Truth Social पर ट्रंप ने लिखा कि युद्धविराम समझौते के कथित उल्लंघन के बाद अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज ठिकानों के साथ-साथ रडार सिस्टम को निशाना बनाया है।
ट्रंप ने आगे कहा, “यह पूरी तरह संभव है कि वे कभी सबक न सीखें। ऐसा समय आ सकता है जब हमारे पास सैन्य कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचे। अगर ऐसा हुआ, तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान अस्तित्व में नहीं रहेगा।”
ट्रंप के इस सख्त बयान के बाद Middle East Crisis, Iran-US Conflict और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंताएं और बढ़ गई हैं।



