रेल यात्रियों पर असर: शुक्रवार से लागू होगा नया किराया, जानिए किस क्लास में कितनी बढ़ोतरी

Date:

रेल यात्रियों पर असर: शुक्रवार से लागू होगा नया किराया, जानिए किस क्लास में कितनी बढ़ोतरी

भारतीय रेलवे शुक्रवार से यात्रियों की कई श्रेणियों के लिए नया किराया लागू करने जा रहा है। हाल ही में घोषित इस बदलाव के तहत अलग-अलग क्लास में प्रति किलोमीटर किराये में बढ़ोतरी की गई है।

Railway News: 1 जुलाई से ट्रेन की टिकट होगी महंगी, AC से लेकर स्लीपर क्लास  तक कितना बढ़ेगा किराया? जानिए - Indian Railways Fare Hike Train Ticket  Prices Increase from July 1st 2025

जनरल क्लास में 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने पर अब हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 1 पैसा ज्यादा देना होगा। यानी यदि कोई यात्री 300 किलोमीटर की यात्रा करता है, तो 215 किलोमीटर के बाद शेष 85 किलोमीटर का किराया नए रेट से वसूला जाएगा।

स्लीपर क्लास के यात्रियों के लिए भी प्रति किलोमीटर 1 पैसे की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है।

वहीं मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी क्लास में किराया अब 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया गया है। रेलवे ने साफ किया है कि नॉन-एसी क्लास में 500 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी की यात्रा पर किराये में अधिकतम 10 रुपये की ही बढ़ोतरी होगी।

एसी क्लास के यात्रियों को भी अब प्रति किलोमीटर 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे।

रेलवे के मुताबिक इस किराया बढ़ोतरी से उसे लगभग 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है।
हालांकि राहत की बात यह है कि सबअर्बन ट्रेनों और सीजन टिकट के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा, जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक करा रखे हैं, उनसे कोई अतिरिक्त किराया नहीं वसूला जाएगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।