नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब इटली के दौरे पर गए थे तो उन्होंने वहां की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट भेंट की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब फ्रांस के एवियन शहर में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के मंच पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से फिर मुलाकात हुई। इसमें मेलोनी, पीएम मोदी से मेलोडी की चर्चा करती नजर आ रही हैं।
इस खास मुलाकात के दौरान जब मेलोनी ने मुस्कुराते हुए पीएम मोदी से कहा कि आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा, आखिर हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर जो हैं। हाल ही में पीएम मोदी की इटली यात्रा के दौरान उनकी और मेलोनी की ‘मेलोडी टॉफी’ वाली पोस्ट इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुई थी। इस पोस्ट को 10 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
- रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- Kharge ने कहा-सदन में जवाब दें मोदी-शाह, नहीं तो इस्तीफा दें
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए
मई महीने में इटली गए थे मोदी
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19-20 मई को आधिकारिक यात्रा पर इटली गए थे। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और स्वास्थ्य समेत करीब 15 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे। साथ ही वर्ष 2027 को भारत-इटली ‘ईयर ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म’ के रूप में मनाने का निर्णय भी लिया गया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
इटली दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच एक हल्का-फुल्का ‘मेलोडी’ मूमेंट भी चर्चा में रहा था, जब प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट में दी थी। इस पर मेलोनी ने मुस्कुराते हुए इसे बेहद खास और पसंदीदा उपहार बताया था। इस मूमेंट का वीडियो खुद मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।



