सलमान खान की नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज, कर्नल बी.संतोष बाबू के किरदार में आ रहे हैं नजर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सलमान खान की नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान‘ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में सलमान ने कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाया है, जो साल 2020 में भारत–चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प में शहीद हो गए थे। वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग अफसर थे। उन्हें मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

टीजर में गाने की भी झलक है, जिसके बोल ‘मेरा देश मेरी जान है‘ रोंगटे खड़े कर देते हैं। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है और इसमें चित्रांगदा सिंह भी हैं। फिल्म में इमोशन, एक्शन और देशभक्ति भरपूर होगी, जिसकी झलक टीजर में भी है।बैटल ऑफ गलवान‘ के टीजर की शुरुआत सलमान खान के एक डायलॉग से होती है। लद्दाख की गलवान की घाटी में वह कर्नल बी. संतोष बाबू के किरदार में सैनिकों से बोलते हैं, ‘जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना, और कहना…बिरसा मुंडा की जय। बजरंग बली की जय। भारत माता की जय।‘ इसके बाद फिर सीन दिखाया जाता है कि सलमान हाथ में लकड़ी का एक मोटा सा लट्ठ लिए चीनी सैनिकों के सामने डटकर खड़े हो जाते हैं और साथ में बाकी सैनिक भी। और फिर सभी चीनी सैनिकों पर टूट पड़ते हैं। उनकी कनपटी से खून बह रहा है, आंखों में गुस्सा है और देश के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा। सलमान काफी दमदार लग रहे हैं। फिर जब टीजर खत्म होता है तो एक और डायलॉग आता है। सलमान बोलते हैं– मौत से क्या डरना, उसे तो आना है। ‘बैटल ऑफ गलवान‘ 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है और मूवी में कई नए कलाकार भी नजर आएंगे।

सलमान ने शेयर किया टीजर

सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का ऑफिशियल टीजर रिलीज किया है। इसमें वह आर्मी ऑफिसर बनकर हाथ में बंदूक की जगह लट्ठ लिए दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे का एक्सप्रेशन देखते ही बनता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में गरबे के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत, मुख्य आरोपी फरार

इंदौर में गरबा के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में खुलासाः रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल उठे हैं। मध्य प्रदेश में अवैध रेत खनन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम रहा।

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख की ऑनलाइन ठगी

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के रवींद्र से धोखाधड़ी हुई।

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट, 20+ देशों के 2000 प्रतिनिधि होंगे मौजूद

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट होगा। इसमें 20 से अधिक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में स्टार्टअप्स और निवेशक भी मौजूद रहेंगे।

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।