Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 10 जून को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 372.49 अंक बढ़कर 74,291.25 पर पहुंच गया, एनएसई निफ्टी 90.95 अंक की बढ़ के साथ 23,333.05 के स्तर पर नजर आया।

सेंसेक्स के 22 शेयर हरे निशान में खुले

बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर तेजी के साथ खुले। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.5 फीसदी तेजी आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, बीईएल, इन्फोसिस, ट्रेंट, एसबीआई, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस में भी तेजी रही। दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, इटरनल, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा और मारुति के शेयरों में गिरावट रही।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी के में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, ट्रेंट, नेस्ले इंडिया और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने दम दिखाया हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में भी मजबूती दिखी। हालांकि मेटल सेक्टर के कई शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार की तेजी कुछ सीमित रही। इनके अलावा टाटा कंज्यूमर और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी तेजी दिखी

निफ्टी के ये शेयर रहे कमजोर

निफ्टी के टॉप लूजर्स में हिंडाल्को, इन्फोसिस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, श्रीराम फाइनेंस और टीएमपीवी शामिल रहे। हिंडाल्को, अदाणी एंटरप्राइजेज, एसबीआई लाइफ, कोल इंडिया और टाटा मोटर्स पैंसेजर व्हीकल्स के शेयरों में भी गिरावट रही। आईटी और मेटल सेक्टर के कुछ शेयरों में मुनाफावसूली के कारण गिरावट देखने को मिली।

मेटल सेक्टर में गिरावट दिखी

आज के कारोबार में मेटल सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली। बीएसई मेटल इंडेक्स करीब 1 फीसदी तक फिसल गया। हिंदाल्को, हिंदुस्तान जिंक और नाल्को सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में शामिल रहे। हिंदाल्को के शेयर में 3 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि हिंदुस्तान जिंक और नाल्को भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इसके अलावा टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और सेल जैसे शेयरों पर भी दबाव बना रहा।

एशियाई बाजारों के हाल

आज एशियाई बाजारों में कमजोरी का माहौल बना हुआ है। अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद मिडिल-ईस्ट में बढ़ें भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों के सेंटिमेंट को बिगाड़ दिया है। इसके चलते एशियाई बाजारों में बिकवाली हावी है। इस दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सबसे ज्यादा दबाव में दिखा। यह 2%-3.12% तक टूट चुका है। जापान का निक्केई भी 0.81%-1.12% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। टॉपिक्स भी 0.30% तक नीचे फिसल चुका है। स्मॉल-कैप कोस्डैक में भी 0.67% तक की गिरावट देखी गई। हांगकांग हैंगसेंग इंडेक्स भी करीब 1.04% टूटकर लाल निशान में ट्रेड करता नजर आया।

अमेरिकी बाजार में रही थी  गिरावट

अमेरिकी बेंचमार्क के फ्यूचर्स में गिरावट आई। S&P 500 फ्यूचर्स और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स- दोनों में 0.3% की गिरावट दर्ज की गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स 161 अंक या 0.3% तक फिसल गए। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। S&P 500 इंडेक्स 0.26% गिरकर 7,386.65 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट 0.97% गिरकर 25,678.82 पर आ गया। हालांकि, इस दौरान डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 86.10 अंक या 0.17% चढ़कर 50,872.11 पर बंद होने में कामयाब रहा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।