ED Raid Mystery: दुबई फर्जी एक्सपोर्ट केस में बड़ा एक्शन, यूपी से पंजाब तक छापे; संजीव अरोड़ा कनेक्शन पर खुलासे

Date:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित 100 करोड़ रुपये के GST घोटाले और फर्जी मोबाइल एक्सपोर्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई राज्यों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, जांच की जद में आए कारोबारी संजीव अरोड़ा से जुड़े परिसरों पर नोएडा, बरेली, दिल्ली, जालंधर समेत कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। संजीव अरोड़ा पहले से ही इस मामले में गिरफ्तार हैं और फिलहाल गुरुग्राम जेल में बंद हैं।

जांच एजेंसियों का दावा है कि हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड (HSRL) ने फर्जी दस्तावेजों और कथित नकली निर्यात के जरिए करीब 102.5 करोड़ रुपये का अवैध GST रिफंड हासिल किया।

इस कार्रवाई पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ED की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे व्यापारियों को परेशान करने वाला कदम बताया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ GST फ्रॉड का मामला है या जांच में कोई और बड़ा नेटवर्क सामने आने वाला है?

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, कांग्रेस ने दिया चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी मंगलवार शाम को रद्द कर दी गई। इसके बाद भोपाल से लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने दिल्ली तथा भोपाल में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना दिया। दिल्ली में चुनाव आयोग के मुख्यालय के बाहर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता धरने पर बैठ गए और पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र पर हमला बताया है।