Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल

Date:

भोपाल। रायसेन-भोपाल नेशनल हाईवे शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सेहतगंज फैक्ट्री के पास पेट्रोल पंप के नजदीक सागर से भोपाल जा रही एक बस और भोपाल से सागर लौट रही दूसरी बसे आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक मासूम समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 यात्री घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बस रायसेन से भोपाल की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बस भोपाल से सागर जिले के केसली की तरफ जा रही थी। सुबह 11:30 बजे बिलखिरिया के पास दोनों बसों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और वह अनियंत्रित होकर पुलिया में घुस गई।

ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़ी बसें

बताया जाता है कि दोनों बसें तेज रफ्तार में थीं। सिंगल लेन सड़क पर ओवरटेक के प्रयास में चालकों का नियंत्रण बिगड़ गया और बसें सीधी भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के केबिन पिचक गए। खिड़की के पास बैठे यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं।

कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला

धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पेट्रोल पंप कर्मचारी दौड़े। शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही गैरतगंज थाना पुलिस, डायल-100 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने मोर्चा संभाला। घायलों को गैरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। 12 गंभीर घायलों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है।

हाईवे पर लगा रहा जाम

कलेक्टर विश्वकर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। सिंगल लेन पर हैवी ट्रैफिक के बीच बसें 80 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से दौड़ रही थीं। हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम रहा। क्रेन से क्षतिग्रस्त बसें हटाने के बाद यातायात सामान्य हुआ।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।