K Annamalai : भाजपा छोड़ने के बाद किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, पीएम मोदी के लिए कह दी बड़ी बात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अब नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा मंजूर किया है।  उन्होंने कहा कि आज से वह एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं और जनता से इस अभियान में साथ देने की अपील की।

एक नई राजनीतिक दिशा की ओर

अन्नामलाई ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में DMDK के साथ इंटर्नशिप की थी। साल 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे। अब वह एक नई राजनीतिक दिशा की ओर बढ़ रहे हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

रजनीकांत ने भी दिया था प्रस्ताव

अन्नामलाई ने बताया कि  24 अगस्त 2020 को भाजपा में शामिल होने से पहले अभिनेता रजनीकांत ने उन्हें फोन कर अपनी संभावित राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। वे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष को पहले ही वचन दे चुके होने के चलते उन्होंने रजनीकांत के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

We The Leader आंदोलन

अन्नामलाई ने कहा कि उनका मकसद जमीन से जुड़ी, स्वच्छ और पारदर्शी राजनीति की शुरुआत करना है। उन्होंने बताया कि उनके नए राजनीतिक आंदोलन का नाम “We The Leader” होगा। इसके साथ ही “APJ Abdul Kalam Ethics in Politics” नामक संस्था के माध्यम से इस आंदोलन से जुड़ने वाले सदस्यों को राजनीतिक और नैतिक नेतृत्व की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब उनकी राजनीतिक पार्टी का गठन होगा, तब उसमें टर्म लिमिट लागू की जाएगी ताकि परिवारवाद और वंशवादी राजनीति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

पीएम नरेंद्र मोदी के लिए कह दी बड़ी बात

अन्नामलाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मन में पीएम मोदी के लिए हमेशा आदर रहेगा। हालांकि यदि किसी मुद्दे पर भाजपा और उनके विचारों में मतभेद होगा तो वह उसे पूरी गंभीरता और स्पष्टता के साथ उठाएंगे। अन्नामलाई ने कहा कि तीन-भाषा नीति का उन्होंने भाजपा के भीतर रहते हुए भी विरोध किया था।

पार्टी नेतृत्व के सामने रखी अपनी बात

अन्नामलाई ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पार्टी में महसूस की गई कमियों और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखा, जिसके बाद इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं जो दूर बैठकर इस्तीफा भेज देते हैं, बल्कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी बात रखकर सम्मानजनक तरीके से अलग होने का फैसला लिया। अन्नामलाई ने कहा कि यह तय करना बहुत मुश्किल था कि मैं भाजपा का आदमी हूं या तमिल। मैंने 4 दिसंबर 2025 को पार्टी को बताया कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं. पार्टी ने मुझसे कहा कि चुनाव पूरे होने के बाद ही जाऊं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा

इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा। रोटरी और रैंप की योजना बनाई गई है।

भोपाल में सेना दिवस पर 4000 से अधिक जवानों के साथ टैंक और ड्रोन शो

भोपाल में सेना दिवस परेड के दौरान 4000 से अधिक जवान, टैंक और एयर शो का प्रदर्शन होगा। आयोजन 15 जनवरी को बीएचईएल क्षेत्र में होगा।

पश्चिम रेलवे ने बढ़ाई रतलाम मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि, दिसंबर 2026 तक जारी

रतलाम मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि दिसंबर 2026 तक बढ़ी। यात्रियों को अब सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी।

इंदौर का मौसम: दिन-रात तापमान का अंतर घटेगा, ठंड बढ़ेगी

इंदौर में दिन-रात तापमान का अंतर घटने से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है।

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक, बिना सूचना फ्लाइट व सीट बदली

भोपाल एयरपोर्ट सुरक्षा चूक के चलते मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में सीट बदलने से असुविधा हुई। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत की गई।

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।