सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 2 जून को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक की गिरावट आई है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 23,250 अंक से नीचे चला गया। आज के कारोबार में सुबह 9.22 बजे सेंसेक्स 318.82 अंक यानी 0.43% की गिरावट के साथ 73,948.52 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 107.10 अंक यानी 0.46% फिसलकर 23,275.50 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स के 26 शेयर लाल निशान में खुले

सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ खुले। बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा 2.82 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा इटरनल, बजाज फिनसर्व, बीईएल, ट्रेंट, पावरग्रिड, मारुति, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल के शेयरों में तेजी रही।

आईटी और मेटल शेयरों में तेजी

आज आईटी और मेटल को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर्स लाल निशान में रेंग रहे हैं। बाजार को  डूबने से बचाने का काम आज आईटी दिग्गजों ने किया है। निफ्टी पर आज के टॉप गेनर्स की लिस्ट में इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंडाल्को शामिल हैं। दूसरी तरफ, बाजार को नीचे धकेलने में सबसे बड़ा हाथ फाइनेंशियल और बैंकिंग शेयरों का रहा। आज के टॉप लूजर्स में बजाज फाइनेंस, एटरनल, बजाज फिनसर्व, अपोलो हॉस्पिटल्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सबसे आगे हैं, जिनमें भारी गिरावट देखी जा रही है।

आज बैंकिंग सहित कई सेक्टरों में कमजोरी

आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में कमजोरी देखने को मिली. निफ्टी बैंक और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार में आज हावी है बिकवाली

आज बाजार में बिकवाली हावी नजर आ रीह है। शुरुआती कारोबार में केवल 606 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि 944 शेयर भारी नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा 103 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लार्जकैप के साथ-साथ आज ब्रॉडर मार्केट पर भी मुनाफावसूली का असर है; निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी 0.6-0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है।

आखिर क्यों आई बाजार में गिरावट

जानकार बाजार में गिरावट के कई कारण बता रहे है। ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल और लेबनॉन के बीच शांति कायम नहीं हुई तो वह अमेरिका के साथ चल रही बातचीत बंद कर देगा और होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह ब्लॉक कर देगा। उसका कहना है कि जब तक इजरायल लेबनॉन से पूरी तरह अपने सैनिकों को नहीं निकाल देता, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।