पटना में गुरुवार सुबह गंगा नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज हवाओं के बीच यात्रियों से भरी नाव पलट गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
पटना जिला प्रशासन के मुताबिक, नाव में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें से सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली ;करोल बाग में दर्दनाक हादसा: झंडेवालान मंदिर के पास बस पलटी, दो की मौत, कई घायल
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल
- बिहार के भागलपुर में सड़क हादसा, चार गाड़ियों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल
- यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: बस ट्रक से टकराई, 16 यात्री घायल
प्रशासन ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने छह बजे बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के पास बिंद टोली के लोग नाव से समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर दियारा, मोहिउद्दीननगर गए थे। स्थानीय लोग अक्सर परवल तोड़ने और खेती-किसानी के काम के लिए इस इलाके में जाते हैं।
वापसी के दौरान तेज हवा की वजह से सुल्तानपुर दियारा के पास नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि पांच लोगों की तलाश जारी है। समस्तीपुर और पटना जिला प्रशासन का संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।


