👉 यह भी पढ़ें:
- पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा: तेज हवा में पलटी नाव, दो की मौत, पांच अब भी लापता
- इटावा में बड़ा सड़क हादसा: डबल डेकर बस एक्सप्रेसवे से खाई में गिरी, दो की मौत, 50 से अधिक घायल
- रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा: टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, दो की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी
- मुंबई-हावड़ा मेल हादसा: दो लोगों की मौत, पांच घायल
0:00 left
दिल्ली ;करोल बाग में दर्दनाक हादसा: झंडेवालान मंदिर के पास बस पलटी, दो की मौत, कई घायल
झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब राजस्थान से दिल्ली आ रही एक स्लीपर टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए।
यह दुर्घटना करोल बाग इलाके में तड़के करीब 1:05 बजे हुई, । बस जयपुर से दिल्ली के फतेहपुरी और सदर बाजार की ओर जा रही थी और उसमें करीब 30 यात्री सवार थे।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बस पलटी हुई थी और कई यात्री अंदर फंसे हुए मदद के लिए पुकार रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत एक जेसीबी मशीन की मदद से बस को सहारा देकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।
सबसे पहले गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सर गंगाराम अस्पताल पहुंचाया गया।
बस चालक पंकज कुमार राजस्थान के अलवर का निवासी है, भी इस हादसे में घायल हुआ है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



