कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि कनाडा और भारत के बीच फ्री ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, जो दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों में बड़ा बदलाव ला सकती है।
मार्क कार्नी का मानना है कि इस समझौते के बाद कनाडा के कारोबार और कामगारों के लिए भारत जैसा विशाल बाजार खुल जाएगा, जिससे व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्य प्रदेश को मिलेंगी पांच नई हवाई सुविधाएं, 10 हवाई पट्टियों को हवाई अड्डों में बदलने की तैयारी; क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी गति
- New Medicine Rules 2026: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ये सिरप! सरकार के नए नियम से मेडिकल स्टोर्स में बड़ा बदलाव
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- IND vs ENG: टीम इंडिया का T20 सिंहासन छिना! इंग्लैंड बना दुनिया की नई नंबर-1 टीम, क्या खत्म हो गया भारत का दबदबा?
- Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, पाक मंत्री की ‘हाथ काट देंगे’ वाली धमकी चर्चा में
- Iran-US Deal पर बढ़ा तनाव! ट्रंप के सख्त रुख के बाद ईरान की खुली चेतावनी – क्या टूटने वाला है ऐतिहासिक समझौता?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्नी ने लिखा, “हम भारत के साथ फ्री ट्रेड डील पर बात कर रहे हैं। यह कनाडा के कामगारों और कारोबार के लिए गेमचेंजर साबित होगा और एक बड़ा नया बाजार खोलेगा।”
उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने भारत के केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। साथ ही ऊर्जा, कृषि-खाद्य, टेक्नोलॉजी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों पर भी चर्चा की गई।
पीयूष गोयल तीन दिवसीय दौरे पर कनाडा पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों देशों ने वर्ष 2026 के अंत तक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) पूरा करने और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।



