डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर नया बयान देकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान में मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम को नष्ट करना चाहते हैं, जो उनके पहले के उस रुख से अलग माना जा रहा है जिसमें उन्होंने इसे अमेरिका को सौंपने की बात कही थी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, “एनरिच्ड यूरेनियम (न्यूक्लियर डस्ट) तुरंत अमेरिका को सौंपा जाएगा ताकि उसे वहां ले जाकर नष्ट किया जा सके। इससे भी बेहतर होगा कि ईरान के साथ मिलकर इसे ऐसी जगह पर नष्ट किया जाए, जहां एटॉमिक एनर्जी कमीशन या उसके बराबर की कोई संस्था इस प्रक्रिया की गवाह बने।”
👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- अरागची का फ्रांस पर तीखा हमला: ‘मानवाधिकार’ के मुद्दे पर क्यों बढ़ा विवाद?
- ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: ‘होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण’, बढ़ सकता है तनाव
- मध्य प्रदेश को मिलेंगी पांच नई हवाई सुविधाएं, 10 हवाई पट्टियों को हवाई अड्डों में बदलने की तैयारी; क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी गति
- होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिका की 6 शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा समुद्री रास्ता, दुनिया की बढ़ी चिंता
इस बीच नेतन्याहू ने भी हाल ही में कहा था कि जब तक ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को पूरी तरह बाहर नहीं निकाला जाता, तब तक युद्ध समाप्त नहीं माना जा सकता।



