भोपाल। मॉडल और एक्टर ट्विशा की संदिग्ध मौत की जांज करने कि लिए दिल्ली से सीबीआई की टीम सोमवार को भोपाल पहुंच गई है। सीबीआई ने जांच अपने हाथ में लेते हुए फिर से एफआईआर भी दर्ज कर ली है। परिजनों के आग्रह पर सीएम डॉ.मोहन यादव ने इस मामले की सीबाई जांच की सिफारिश की थी।
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई ने ट्विशा शर्मा हत्याकांड में एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई ने कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को दोबारा दर्ज कराया है। सीबीआई दिल्ली मुख्यालय के अधिकारियों की एक टीम देर शाम भोपाल पहुंच चुकी है। बताया जाता है कि सीबीआई की टीम देर रात गिरिबाला सिंह के निवास पहुंचकर घटना स्थल का भी मुआयना करने वाली है।
👉 यह भी पढ़ें:
- BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल
- रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी
- IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका
- दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट
- मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश
- मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति
पुलिस कमिश्नर ने कहा-सौंप दिए दस्तावेज
सीबीआई के अधिकारियों ने भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की है। भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि भोपाल पुलिस केस डायरी और जांच की अन्य रिपोर्ट, दस्तावेज तैयार कर लिए थे। निर्देश मिलते ही सीबीआई को सौंप दिया है।
गिरिबाला सिंह से हुई पूछताछ
सोमवार दोपहर में भोपाल पुलिस के साथ इंटेलीजेंस और कुछ अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के निवास पहुंचकर उनसे लंबी पूछताछ की है। पुलिस बारीकी से पूरे मामले का वेरीफिकेशन कर रही है। पुलिस अधिकारी समर्थ सिंह द्वारा दिए जा रहे बयानों का भी क्रॉस वेरीफिकेशन और कॉल डिटेल व अन्य डाटा से मिलान कर रही है। विशेष टीम ने गिरिबाला सिंह से पूरी घटना अपने हिसाब से बताने को कहा।
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने खुद नोटिस लेते हुए सोमवार को इस केस की सुनवाई की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मीडिया पीड़ित या दूसरे परिवार के बयानों के पीछे न भागे और मामले को कानून के मुताबिक आगे बढ़ने दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल उठने से वे दुखी हैं।



