अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच अहम बातचीत हुई, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान की स्थिति पर चर्चा की गई।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह बातचीत रूस की ओर से किए गए अनुरोध पर हुई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने मौजूदा वैश्विक तनाव और सुरक्षा हालात पर विस्तार से चर्चा की।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन पर संसद में गरमाया माहौल, अमित शाह देंगे बयान; राहुल गांधी और सरकार आमने-सामने
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, सरकार से बातचीत के बीच आंदोलन पर नजर
- US-Iran Tensions: ‘आज चुप रहे तो कल यूरोप भी निशाने पर होगा’—ईरान की जर्मनी से बड़ी चेतावनी, अमेरिका पर गंभीर आरोप
- Russia-Ukraine War: क्राइमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला! 25 जहाजों में लगी आग, पुतिन की सप्लाई लाइन पर सबसे बड़ा संकट?
- US vs Iran: होर्मुज़ स्ट्रेट हमले के बाद अमेरिका का बड़ा एयर स्ट्राइक, बढ़ा मिडिल ईस्ट तनाव
रूसी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि लावरोव ने अमेरिका को रूस के उस फैसले की जानकारी दी, जिसके तहत यूक्रेन की राजधानी कीव में यूक्रेनी सेना से जुड़े ठिकानों पर हमले किए जाएंगे।
लावरोव ने कहा कि रूस पर आम नागरिकों और नागरिक ठिकानों पर हो रहे “आतंकी हमलों” के जवाब में कीव को निशाना बनाया जाएगा।
इसके साथ ही लावरोव ने रुबियो का ध्यान रूसी विदेश मंत्रालय के उस बयान की ओर भी दिलाया, जिसमें अमेरिका समेत अन्य देशों से कीव में मौजूद अपने राजनयिक कर्मचारियों और नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था करने को कहा गया है।



