सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 1073 अंक उछला, निफ्टी भी 312 अंक ऊपर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 25 मई को शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही। कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 1073 अंक की तेजी के साथ 76,488 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 312 अंक चढ़कर 24,031 के स्तर पर पहुंच गया।

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

निफ्टी पर आइशर मोटर्स, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, अडानी एंटरप्राइजेज और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं मैक्स हेल्थकेयर, ओएनजीसी, हिंडाल्को, टीसीएस और बजाज ऑटो में कमजोरी देखने को मिली।

सेंसेक्स के अधिकांश शेयर हरे निशान में

सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स  के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finance, L&T, HDFC Bank, Eternal और Bajaj Finserv जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Infosys, HUL, TCS और Sun Pharma जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

बैंकिंग शेयर आज फायदे में रहे

आज के कारोबार में एनएसई  निफ्टी FMCG को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी PSU बैंक में रही और यह करीब 3 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। निफ्टी ऑटो, ऑयल एंड गैस, केमिकल और रियल्टी इंडेक्स भी करीब 1.50 फीसदी चढ़ गए। इसके अलावा निफ्टी IT, मीडिया, मेटल और फार्मा जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी FMCG में मामूली गिरावट देखी गई।

शेयर बाजार में तेजी के कारण

आज शेयर बाजार में तेजी के कई कारण रहे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक ऐतिहासिक समझौते के बेहद करीब हैं। इस खबर के बाद क्रूड ऑयल का भाव 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया। दूसरी तरफ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज भारतीय रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 95.20 के स्तर पर पहुंच गया। इन सभी वजहों से बाजार को सपोर्ट मिला है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से दर्शन-आरती का समय बदलेगा, सुबह 4 से रात 10 बजे तक खुलेंगे पट

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन-आरती का समय 1 नवंबर से बदलेगा। सुबह 4 बजे मंदिर खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। नई दिनचर्या से भगवान रामलला की पूजा बेहतर होगी।

दिल्ली के हर्ष विहार में भरभराकर गिरा मकान, फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी

दिल्ली के हर्ष विहार में मकान भरभराकर गिरा। दमकल विभाग ने 5 गाड़ियां भेज कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना मिलन गार्डन इलाके में हुई।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपी प्रांजल 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी प्रांजल को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। इंदौर से हुई गिरफ्तारी के बाद जांच तेज हुई है।

अमित शाह बोले- कांग्रेस ने मोदी परिवार के खिलाफ सारी मर्यादाएं तोड़ीं

अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने मोदी परिवार के खिलाफ सारी मर्यादाएं तोड़ीं। यह टिप्पणी पटना में खरगे के विवादित बयान के बाद आई।

गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत, यात्रियों ने किया 12 घंटे शव के साथ सफर

गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत से यात्रियों को 12 घंटे शव के साथ सफर करना पड़ा। रेलवे की लापरवाही से बढ़ी यात्रियों की परेशानी।

महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत

महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की मौत हुई। हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार शाम हुआ।

खरगे के बयान ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ पर हुआ हंगामा, कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा

पटना में खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वाले युवक को पीट दिया।

दिग्विजय सिंह ने समझाया सनातन का अर्थ, कहा- मैंने कुरान पढ़ी, हिंदुत्व नहीं मानता

दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व में फर्क बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कुरान पढ़ी है लेकिन हिंदुत्व की विचारधारा नहीं मानी।

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का शानदार शक्ति प्रदर्शन

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना ने 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में दमदार प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन में 100 विमानों ने हिस्सा लिया।

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उद्घाटन सीधी जिले को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है।