पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आम जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार लगातार लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रही है।
सोमवार को पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 2 रुपये 61 पैसे और डीजल में 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी की गई। नई दरों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर और डीजल 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा,
“महंगाई मैन मोदी ने 11 दिन में पेट्रोल-डीजल 8 रुपये महंगा कर दिया। आज फिर कीमतें बढ़ा दी गईं। अपने पूंजीपति दोस्तों को मालामाल करने के लिए मोदी सरकार जनता की जेब काट रही है।”
पार्टी ने आगे कहा,
“लोग महंगाई में पिस रहे हैं और परेशान हैं, लेकिन महंगाई मैन की वसूली थमने का नाम नहीं ले रही।”
गौरतलब है कि बीते 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। इससे पहले 23 मई को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा किया गया था।
इस महीने सबसे पहली बढ़ोतरी 15 मई को हुई थी, जब दोनों ईंधनों के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद 19 मई को भी लगभग 90 पैसे प्रति लीटर कीमत बढ़ाई गई थी।



