पाकिस्तान। पाकिस्तान के क्वेटा में रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा धमाका हुआ है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के मजीद ब्रिगेड के एक आत्मघाती हमलावर ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया। धमाका इतना भीषण था कि ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह नष्ट हो गई। इस हमले में अब तक कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 70 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
सैन्य कर्मियों के लेकर जा रही थी ट्रेन
बताया जाता है कि जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा कैंट से सैन्य कर्मियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान चमन फाटक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। धमाके की चपेट में आने से ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह नष्ट हो गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- तेलंगाना की फार्मा कंपनी में बड़ा रिएक्टर ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत; 9 घायल
- पालघर की विराज प्रोफाइल कंपनी में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल
- दिल्ली के रघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी ब्लास्ट से भीषण आग, 2 की मौत
- लाल किला धमाका: UNSC रिपोर्ट में AQIS का नाम, पहले JeM से जुड़ा था लिंक; आखिर किस आतंकी संगठन का हाथ?
- Ahmedabad की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट , 8 की मौत, 10 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
घरों और वाहनों को नुकसान
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद कई घरों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट के बाद ट्रैक के पास कई गाड़ियां पूरी तरह से जली हुई नजर आईं। धमाका इतना जोरदार था कि दूर-दूर तक इसकी आवाजें सुनी गईं।
बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। बीएलए के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने एक बयान जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले की योजना पहले से तैयार की गई थी और ट्रेन के गुजरने के समय को जानबूझकर चुना गया ताकि ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विस्फोट के सटीक कारणों और आत्मघाती हमलावर की पहचान से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हुई हैं।
जाफर एक्सप्रेस हो चुकी है हाईजैक
वर्ष 2025 में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलोच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक किया था। मार्च 2025 में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बलूचिस्तान के बोलन जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रोककर हाईजैक किया गया था। ट्रेन में सवार करीब 400 से ज्यादा यात्रियों को बलोच लड़ाकों ने बंधक बना लिया था।



