नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार में असली संकट नेतृत्व का है और यह बात अब सभी देशवासी समझ चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। बीते 10 दिनों में तीसरी मौका है जब पेट्रोल-डीजल के भाव ऊपर गए हैं। पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, वहीं डीजल के रेट 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है
- ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी
- पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल
- असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें
- संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग
- दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!
खड़गे ने एक्स पर किया पोस्ट
खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि पेट्रोल अब हुआ 100 रुपये पार, अबकी बार… जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार। पेट्रोल-डीजल पर रोजाना 1000 रुपये करोड़ का केंद्रीय कर लगाकर भाजपा का पेट नहीं भरा। अंतरराष्ट्रीय दाम जब कम थे तब जनता को फायदा नहीं पहुंचाया, उन्हें जमकर लूटा।
8 दिनों में 3 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब संकट आया तो, चुनाव में जुट गए और चुनाव बाद त्याग का उपदेश दिया, फिर 8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए। हमें बताया गया कि विदेशों के मुकाबले भारत में दाम सबसे कम हैं। पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद जब मोदी जी हम भारतीयों को सब ठीक है की घुट्टी पिला रहे थे तब बाकि देश अपनी-अपनी जनता को राहत पहुंचा रहे थे।
इटली और ऑस्ट्रेलिया का दिया उदाहरण
मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि इटली ने ईंधन पर एक्साइज कटौती की, जिससे उनकी जनता को राहत मिली। ऑस्ट्रेलिया ने उत्पाद शुल्क में कटौती की, जिससे नागरिकों के लिए पेट्रोल की कीमतें लगभग 17 रुपये प्रति लीटर कम हो गईं। जर्मनी ने तेल पर कर कम किया, जिससे ईंधन की कीमतें 17–19 रुपये प्रति लीटर कम हो गईं।



