मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 21 मई को शेयर बाजार में हरियाली नजर आई। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 75,890 के स्तर को पार कर गया, जबकि निफ्टी 50 भी 190 अंक से अधिक की बढ़त लेकर 23,850 को क्रॉस कर गया
बाजार में तेजी का कारण अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू होने वाली बातचीत की उम्मीदों ने निवेशकों की चिंताओं को कम किया है। इससे एशियाई बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में भी रौनक लौट आई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
सेंसेक्स के 22 और निफ्टी के 35 शेयर हरे
बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी के अधिकांश शेयर हरे निशान में दिखाई दिए। सेंसेक्स के 30 में से 22 से अधिक शेयरों और निफ्टी 50 के 50 में से 35 से अधिक शेयरों में खरीदारी का रुझान रहा। इसके कारण दोनों के शेयरों में तेजी दिखी।
आज बाजार में तेजी के कारण
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अमेरिका-ईरान शांति वार्ता अंतिम चरण में होने के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजारों में 5 परसेंट तक गिरकर 105 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। इससे निवेशकों को राहत मिली है।
एशियाई बाजारों में भी तेजी
गुरुवार को सभी एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। ट्रंप के इस बयान के बाद बाजार में जबरदस्त उत्साह है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अंतिम चरण मे है। इस खबर से होर्मुज पर विवाद के सुलझने की उम्मीदों से निवेशकों ने राहत की सांस ली है। इसके कारण जापान का निक्केई इंडेक्स 1% से ज्यादा उछला। ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 ने भी शुरुआती कारोबार में 1% से ज्यादा की बढ़त हासिल की।
अमेरिकी बाजार के हाल
20 मई को वॉल स्ट्रीट भी बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 645 अंक या 1.31% उछलकर 50,009.35 पर बंद हुआ.।S&P 500 1.08% बढ़कर 7432.97 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.54% चढ़कर 26270.36 पर क्लोज हुआ।
आज इन सेक्टर्स में रही तेजी
आज के कारोबार में रियल्टी, पावर, कैपिटल गुड्स और सर्विस सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। आज के टॉप गेनर्स में टीसीएस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन 5पैसा में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।



