बेंगलुरु में जिस रास्ते से गुजरने वाले थे पीएम मोदी , वहां मिलीं जिलेटिन की छड़ें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से तीन किलोमीटर दूर फुटपाथ पर जिलेटिन की दो छड़े मिली है। इनका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जाता है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

पीएम मोदी के आगमन से पहले नियमित जांच के दौरान पुलिस को फुटपाथ के किनारे ये संदिग्ध सामग्री मिली। जैसे ही इस घटना की जानकारी सामने आई,  सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसके अलावा मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और जांच शुरू कर दी गई। इन छड़ों का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने के लिए किया जाता है।

आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में पीएम

पीएम मोदी को रविवार को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल होना था। इसके लिए वह कर्नाटक पहुंचे. वहीं, कर्नाटक में पीएम मोदी ने ‘ध्यानमंदिर’ का उद्घाटन भी किया। इस कार्यक्रम में श्रीश्री रविशंकर सहित कई वीआईपी मौजूद थे।

एक व्यकित ने फोन कर दी थी सूचना

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि  सुबह एक व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में फोन कर दावा किया कि एचएएल क्षेत्र और आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के आसपास विस्फोट हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और दोनों स्थानों पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

पुल के किनारे मिला जिलेटिन

जांच के दौरान एयरपोर्ट इलाके में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र के पास प्रधानमंत्री के रूट पर एक पुल के किनारे, कंपाउंड वॉल के पास जिलेटिन स्टिक बरामद की गईं। इसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले संदिग्ध को कोरमंगला के पास स्थित एक घर से हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए दो शार्पशूटर लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के सदस्य थे। पुलिस ने हथियारों के साथ उन्हें दबोचा।

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, कैदी करेंगे फूल बरसाना

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा, कैदी फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य सवारी निकाली जाएगी।

MP Forest Guard भर्ती: 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23-25 अक्टूबर तक

मध्य प्रदेश में MP Forest Guard भर्ती के लिए 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। पूरी प्रक्रिया और तैयारी जानें।

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे, कॉल कर किया फर्जी दावा

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे। कॉल कर किया फर्जी दावा। पुलिस जांच में जुटी।

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, जिससे सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज, नो UPI डे मनाने की तैयारी

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। वे 23 सितंबर को 'नो UPI डे' मनाने वाले हैं।

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा, कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा के साथ मौसम में बदलाव होगा। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जबकि ज्यादातर जगह शुष्क रहेगा।

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।