ढाका। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा अभी जारी है। यहां के शरियतपुर जिले में खोकन चंद्र नाम के हिंदू युवक को हिंसक गिरोह ने मारने की कोशिश की। भीड़ ने पहले उसे घेर लिया और फिर बेरहमी से पीटा। इसके बाद चाकू से हमला कर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। युवक ने तालाब में छलांग लगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
बताया जाता है कि खोकन चंद्र एक फार्मेसी के मालिक हैं और 31 दिसंबर को जब वह दुकान से घर जा रहे थे तब उनपर हमला किया गया। फिलहाल वह शरियतपुर सदर अस्पताल में भर्ती हैं। बांग्लादेश में दो हफ्ते के भीतर किसी हिंदू पर यह चौथा हमला है। भारत इस पर अपनी कड़ी आपत्ति जाहिर की है। पड़ोसी देश बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा की घटनाओं पर भारत ने चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत बांग्लादेश में हालात पर नजर बनाए हुए है और वहां हिंदुओं, ईसाइयों और बौद्धों सहित अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी शत्रुता पर गंभीर चिंता जताई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- एक्शन में सुवेंदु : लाउडस्पीकर से लेकर चुनावी हिंसा तक, जारी किए कड़े आदेश
- बंगाल में नहीं थम रहा हिंसा का सिलसिला, हावड़ा में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने, बम फेंकने का आरोप
- बंगाल में चुनाव बाद हिंसा का आरोप: सियासी टकराव के बीच बढ़ा तनाव


