सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन खुलते ही हरे से लाल निशान में आया शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Date:

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 7 मई को शेयर बाजार हरे निशान में खुला, लेकिन खुलते ही फिर लाल निशान में आ गया।  बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स  करीब 380 अंकों की मजबूती के साथ 78,339 के स्तर पर कारोबार करता दिखा और एनएसई निफ्टी भी 0.33% की बढ़त के साथ 24,410 के आंकड़े पर पहुंच चुका था।

देखते ही देखते फिसला बाजार

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 0.4% की तेजी के साथ 24,423 के स्तर तक गया था, लेकिन जल्दी ही यह  0.12% फिसलकर 24,302.95 पर आ गया। इसी तरह सेंसेक्स भी 0.5% की बढ़त के साथ 78,339 तक पहुंचने के बाद 0.07% गिरकर 77,903.71 के स्तर पर आ गया।

इन कंपनियों में ज्यादा गिरावट

आज की गिरावट के पीछे एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, टीसीएस, पावर ग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे बड़े शेयरों का हाथ रहा। इसके विपरित एमएंडएम, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी दिखी।

शरुआती कारोबार में 406 शेयरों में दिखी तेजी

शुरुआती कारोबार में लगभग 406 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 139 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। वहीं 44 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक लगातार खरीदारी और मुनाफावसूली के बीच फंसे नजर आए।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज सुबह ट्रेंट, एचडीएफसी लाइफ, बजाज ऑटो, इटरनल और मैक्स हेल्थकेयर जैसे शेयरों ने निफ्टी पर बढ़त बनाई और टॉप गेनर्स की सूची में शामिल रहे। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, पावर ग्रिड, हिंडाल्को और इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली देखी गई, जिससे ये टॉप लूजर्स बन गए।

इन शेयरों में उछाल

आज सुबह महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 1.15% से ज्यादा की तेजी देखी गई, जबकि इटर्नल के शेयरों में 0.80% का उछाल दर्ज किया गया। इसके बाद, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.5% से ज्यादा की मजबूती के साथ कामकाज करते दिखे, जबकि टाटा स्टील के शेयर 0.46% चढ़कर कारोबार कर रहे थे। वहीं, मारुति सुजुकी के शेयरों ने 0.43% की बढ़त हासिल की।

इन शेयरों में गिरावट

अडानी पोर्ट्स के शेयर लगभग 1% लुढ़ककर कामकाज कर रहे थे, जबकि टीसीएस के शेयरों में 0.82% की गिरावट आई। इसके बाद, हिंदुस्तान यूनिलिवर के शेयर 0.70% टूटकर ट्रेड कर रहे थे, जबकि सन फार्मा में 0.50% की गिरावट देखी गई। वहीं, पावर ग्रिड के शेयर भी लगभग 0.50% कमजोर होकर कामकाज कर रहे थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।