इंदौर के दशहरा मैदान पर मालवा उत्सव का आगाज, पहले ही दिन लोक कलाकारों ने मचाया धमाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। दशहरा मैदान पर बुधवार से मालवा उत्सव का आगाज हो गया। लोक संस्कृति मंच एवं नगर पालिका निगम , संस्कृति संचनालय मध्यप्रदेश के सहयोग से मनाए जा रहे इस उत्सव में आज  कला प्रेमियों की उपस्थिति दशहरा मैदान परिसर पर देखी गई। पहले ही दिन लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

लोक संस्कृति मंच के संयोजक शंकर लालवानी ने बताया कि पांडा गांव गोवा के प्राचीन मंदिर मंगेश मंदिर की प्रतिकृति बने मंच पर जनजाति एवं लोक नृत्यों ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी। भील आदिवासी जनजाति का  भगोरिया नृत्य आदिवासी अंचल की बांनगी दिखा रहा था। छत्तीसगढ़ से आए कलाकारों द्वारा गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मानसून के समय किया जाने वाला यह नृत्य लयबद्ध तरीके से बंबू स्टिक पर पुरुषों के द्वारा महिलाओं साथ खूबसूरती से पेश किया गया। स्थानीय कलाकारों पूजा पटवर्धन जी समूह ने कालिया मर्दन का शास्त्रीय रूप में प्रस्तुतिकरण दिया। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा राम स्तुति और हनुमान चालीसा की प्रस्तुति नृत्य के माध्यम से दी गई। ओडिसी नृत्य का प्रस्तुतीकरण भी हुआ।

👉 यह भी पढ़ें:

गोवा की संस्कृति झलकी मंच पर

गोवा की कुनबी जनजाति के द्वारा किया जाने वाला परंपरागत नृत्य कुनबी प्रस्तुत किया गया जिसमें मछुआरों जैसे परिधान में प्रस्तुत किया गया था। तेलंगाना राज्य का गुस्साडी नृत्य जो की राज गोंड जनजाति द्वारा दीपावली के बाद आने वाले फेस्टिवल में किया जाता है, बड़ा ही खूबसूरत बन पड़ा था। इसमें उन्होंने सिर पर खूबसूरत मोर पंख की घेरदार साफा पहन रखा था और गले में कई तरह की मालाए डालकर नृत्य कर रहे थे।

झालावारी रास ने सबको लुभाया

आज के कार्यक्रम  झालावारी रास का प्रस्तुतीकरण भी खास रहा, जिसमें पगड़ी बंडी केडिया पहनकर हाथ में छोटे डंडे के साथ भगवान कृष्ण की आराधना की गई। महाराष्ट्र सांगली से आए कलाकारों द्वारा भगवान वारोबा देवता की आराधना धनगरी गाजा नृत्य के द्वारा की गई। इसमें सर पर गुलाबी फेटा बांध रखा था और पांव पर धोती पहन रखी थी। इसके साथ ही आदिवासी तलवार नृत्य गुजरात के 21 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही कई अन्य प्रस्तुतियां भी हुईं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए दो शार्पशूटर लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के सदस्य थे। पुलिस ने हथियारों के साथ उन्हें दबोचा।