नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज अमन कुमार शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आज बड़ा एक्शन लिया है। जज के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जज की ज्यूडिशियल ऑफिसर पत्नी और आईएएस साली के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जज के पिता की शिकायत के आधार पर थाना सफदरजंग एन्क्लेव में एफआईआर संख्या 152/26 दर्ज की गई है। एफआईआर में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें मृतक जज की पत्नी और तीस हजारी कोर्ट में जज स्वाति मलिक को आरोपी बनाया गया है। साथ ही स्वाति मलिक की कजिन और जम्मू-कश्मीर में आईएएस अधिकारी निधि मलिक को भी आरोपी बनाया गया है। साथ ही एफआईआर में स्वाति मलिक के माता-पिता और एक अन्य शख्स का भी नाम है।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
दिल्ली पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी।
कड़कड़डूमा कोर्ट में थे कार्यरत
30 साल के न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा शनिवार को दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में अपने सरकारी आवास में मृत पाए गए थे। अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में दिल्ली लीगल सर्विसेज अथॉरिटी में सचिव के पद पर तैनात थ।
पिता को फोन कर बताई थी परेशानी
बताया जाता है कि आत्महत्या से एक रात पहले अमन कुमार शर्मा ने अपने पिता को फोन किया था। रिश्तेदार राजेश शर्मा के मुताबिक, रात करीब 10 बजे की गई इस कॉल में अमन बेहद परेशान लग रहे थे। उन्होंने अपने पिता से कहा कि उनका जीना मुश्किल हो गया है। यह सुनकर पिता घबरा गए और वजह पूछी, लेकिन अमन कुछ साफ नहीं बता सके।



