कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज यानी सोमवार को प्रचार का अखिरी दिन है। सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मोर्चा संभाला। योगी ने कहा कि 4 मई को जब परिणाम आएगा, टीएमसी के गुंडे सड़कों पर पंचर बनाते हुए दिखाई देंगे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण में ये सिद्ध हो गया कि पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। पहले चरण के मतदान के बाद टीएमसी के गुंडों में भय भर गया है और अब जैसे ही 4 मई को जब परिणाम आएगा, टीएमसी के गुंडे सड़कों पर पंचर बनाते हुए दिखाई देंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडे जनता के साथ जो भी लूट-पाट और जमीनें कब्जा रहे हैं, डबल इंजन की सरकार में कोई नजर नहीं आएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों के नाम लिखा पत्र- अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए
- बंगाल में टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, भाजपा पर लगाया आरोप
- पश्चिम बंगाल के बैरकपुर की रैली में बोले पीएम मोदी-अब मैं सीधे शपथ ग्रहण समारोह में आऊंगा
- बंगाल पहुंचे केजरीवाल, कहा-भाजपा आ गई तो दीदी ने जो कुछ किया, सब रोक देगी
एससी-एसटी विरोधी हैं ममता बनर्जी
सीएम योगी ने कहा कि ममता बनर्जी एससी-एसटी विरोधी हैं। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे का जिक्र किया। योगी ने कहा कि एक जन जाति की बहन बेटी इनसे बर्दाश्त नहीं है। प्रोटोकॉल भी फालो नहीं किया और उनके कार्यक्रम में नहीं आई।
15 साल में बंगाल को कंगाल बना दिया
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में गौ माता की रक्षा हो रही है और समाज को बांटने की कोशिशों पर रोक लगी है। उन्होंने 2017 से पहले के यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि तब गुंडागर्दी और दंगे आम थे, लेकिन अब पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘राम’ के नारे से उन्हें परेशानी होती है और पिछले 15 साल में टीएमसी ने बंगाल को कंगाल बना दिया है।
सनातन परंपराओं की बात नहीं होती
सीएम योगी कहा कि बंगाल में सनातन परंपराओं की खुलकर बात नहीं होती, सड़कों पर नमाज होती है, जबकि दुर्गा विसर्जन पर पाबंदी लगाई जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन टीएमसी इस पर मौन है।


