संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका, पार्टी छोड़ने वाले सासंदों की सदस्यता खत्म करने की मांग

Date:

नई दिल्ली। राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी अब एक्शन में आ गई है। सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को याचिका भेजकर सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की है।

इस संबंध में आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सभी विशेषज्ञों से सलाह लेने और कपिल सिब्बल की राय जानने के बाद मैंने राज्यसभा के सभापति और भारत के उपराष्ट्रपति को एक याचिका भेजी है। इसमें मैंने अनुरोध किया है कि संविधान की दसवीं अनुसूची के अनुसार इन सात सदस्यों की सदस्यता पूरी तरह से समाप्त कर दी जाए। मैंने उपराष्ट्रपति और सभापति से यह भी अनुरोध किया है कि वे इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द करें और इस पर एक निष्पक्ष फैसला दें। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले मौजूद हैं। हम यह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

चड्‌ढा ने प्रावधानों का दिया था हवाला

आप छोड़ते समय राघव चड्‌ढा ने संविधान के प्रावधानों का दिया था हवाला। चड्‌ढा ने कहा था कि  भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए, राज्यसभा में आप के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के माननीय सभापति को सौंपा गया।

इन सांसदों ने छोड़ी है पार्टी

राघव चड्ढा

स्वाति मालीवाल

हरभजन सिंह

संदीप पाठक

अशोक मित्तल

विक्रम साहनी

राजिंदर गुप्ता

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि दीदी ने यहां जो भी काम किया है, अगर गलती से भी आपने उन्हें वोट दे दिया, तो वे सब कुछ रोक देंगे। केजरीवाल ने कहा कि आज उन्होंने (भाजपा) दिल्ली में हमारे किए गए सभी अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है। हमने अच्छे स्कूल बनाए, लेकिन उन्होंने उन्हें बंद कर दिया। हमने मोहल्ला क्लीनिक बनाए, हमने महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ़्त की, लेकिन उन्होंने उसे रोक दिया। हमने बिजली मुफ्त की, और वे उसे भी रोकने जा रहे हैं। दीदी ने यहां जो भी काम किया है, अगर गलती से भी आपने उन्हें वोट दे दिया, तो वे सब कुछ रोक देंगे। क्या बंगाल के लोग आतंकवादी हैं केजरीवाल ने कहा कि कि सोशल मीडिया पर देखिए, लोग पीएम मोदी के खिलाफ हैं। उनके खिलाफ मीम बना रहे हैं। पीएम मोदी  ईमानदारी से चुनाव नहीं जीत सकते। मोदी के तीन दोस्त हैं-ईडी, सीबीआई और ज्ञानेश कुमार। पूरे देश से यहाँ सेना बुलाई गई है, इसकी क्या ज़रूरत है? क्या बंगाल के लोग आतंकवादी हैं? यह बंगाल के लोगों का अपमान है। बंगाल में 3,50,000 सैनिक तैनात किए गए हैं. उन्हें किस बात का डर है? केजीरवाल ने कहा-झूठे केस में जेल में डाला अरविंद केजरीवाल ने कहा एक साल पहले उन्होंने मुझे एक झूठे केस में जेल भेज दिया था। फैसला आया और कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। केजरीवाल बेकसूर हैं और पूरी तरह ईमानदार हैं। हर कोई उनके (ममता बनर्जी के) पीछे पड़ा है – ईडी, सीबीआई, केंद्रीय बल, पीएम मोदी।  भाजपा  के मुख्यमंत्री घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं; हर कोई एक अकेली महिला के पीछे पड़ा है, और फिर भी वह जीतती हैं। वह जीतेंगी क्योंकि काली मां का आशीर्वाद उनके साथ है। 27 लाख वोटर के नाम काट दिए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बंगाल और बंगाली संस्कृति और अस्मिता के ऊपर हमला है, आप लोगों को जमकर जवाब देना पड़ेगा। आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा कुर्बानी आपके दादा-परदादा ने दी, आप लोग इस आजादी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने षडयंत्र किया वोटर लिस्ट बदल दो। 27 लाख वोटर लिस्ट से काट दिए। आपका वोट नहीं तो देश के नागरिक नहीं। कल पता नहीं क्या करेंगे आपके साथ। मां-बाप का वोट है बेटा का वोट काट दिया, चुनाव के बाद इन लोगों का क्या करेंगे।