कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की जमानत याचिका गुवाहाटी हाईकोर्ट से खारिज

Date:

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगाए थे आरोप

गुवाहाटी। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा द्वारा दायर मानहानि मामले में पवन खेड़ा ने गुवाहाटी हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी। हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता की जमानत याचिका खारिज कर दी। ऐसे में अब कांग्रेस नेता पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था

इस मामले पर सुनवाई 21 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट में मंगलवार को पवन खेड़ा की तरफ से सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी और केएन चौधरी पेश हुए। असम सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल देवजीत सैकिया पेश हुए। मंगलवार को सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी थी कि याचिकाकर्ता के भागने का कोई खतरा नहीं है, इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए

तीन-तीन पासपोर्ट रखने के लगाए थे आरोप

पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल को दिल्ली और गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम सीएम की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर कई पासपोर्ट रखने और विदेश में संपत्तियां होने का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों के अगले ही दिन रिंकी भुइयां सरमा ने गुवाहाटी क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में पवन खेड़ा और अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कराया था।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राहुल गांधी ने टीएमसी पर देबदीप की हत्या के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है। राहुल गांधी ने रविवार को एक्स पर लिखा-कांग्रेस के कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद टीएमसी से जुड़े गुंडों की ओर की गई हत्या बेहद निंदनीय है। उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है। वोट के बाद विरोधी आवाजों को डराना, मारना, मिटाना, यही टीएमसी का चरित्र बन चुका है। कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर नहीं टिकी और न कभी टिकेगी। हमने भी अपने कार्यकर्ता खोए हैं, फिर भी हमने हमेशा अहिंसा और संविधान का रास्ता चुना है। यही हमारी विरासत है, यही हमारा संकल्प। इसके साथ ही उन्होंने परिवार को पूर्ण सुरक्षा और मुआवजा देने की मांग की। दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि  मांग स्पष्ट है कि सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, कठोर सजा मिले और देबदीप के परिवार को पूर्ण सुरक्षा व मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट में यह भी कहा कि भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करने वाली इस राजनीति के सामने झुकेंगे नहीं। न्याय होकर रहेगा। कानून-व्यवस्ता पूरी तरह ध्वस्त इस घटना पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेताओं ने भी जमकर नाराजगी जाहिर की है। नेताओं ने आरोप लगाया कि देबदीप पर सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बदमाशों ने हमला किया और उसे बेरहमी से पीटा। इसके कुछ ही समय बाद चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पार्टी ने कहा कि यह दुखद घटना राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने को उजागर करती है।