मध्यप्रदेश के निगम-मंडल में नियुक्तियां शुरू, 32 नामों पर लग चुकी मुहर

Date:

चार आयोगों के अध्यक्ष के नाम हुए घोषित, चार नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

भोपाल। लंबे समय से पद की आस में बैठे भाजपा नेताओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। प्रदेश के निगम-मंडल-आयोगों में नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। फिलहाल चार आयोगों के नाम की घोषणा कर दी गई है। बताया जाता है कि 32 नामों पर मुहर लग चुकी है।

प्रदेश सरकार द्वारा आयोग अध्यक्षों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 4 आयोगों जिसमें अनुसूचित जाति आयोग, महिला आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग और बाल सरंक्षण आयोग शामिल है। अनुसूचित जनजाति आयोग में अध्यक्ष के अलावा भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष के अलावा रामलाल मालवीय और बारेलाल अहिरवार को सदस्य नियुक्त किया गया है।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

अनुसूचित जाति आयोग- कैलाश जाटव

महिला आयोग – रेखा यादव

अनुसूचित जनजाति आयोग – रामलाल रौतेल

बाल सरंक्षण आयोग – डॉ निवेदिता शर्मा

32 नामों को मिल चुकी है हरी झंडी

बताया जाता है कि पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम डॉ.मोहन यादव ने सूची फाइनल कर आलाकमान को सौंप दी थी। इनमें से 32 नामों पर मुहर लग चुकी है। घोषाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। अब धीरे-धीरे नामों की घोषणा की जा रही है। संगठन इन नियुक्तियों में पुराने नेताओं, अनुभवी कार्यकर्ताओं और मुख्यधारा से अलग हुए नेताओं को एडजस्ट किया  है।

इन नामों की हो रही है चर्चा

युवा आयोग- प्रवीण शर्मा

लघु उद्योग निगम विनोद गोटिया

मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग- संजय नगाइच

कटनी विकास प्राधिकरण-शंशाक श्रीवास्तव

ओरछा विकास प्राधिकरण- अखिलेष अयाची

वित्त विकास निगम- दीपक सक्सेना

महिला आयोग – रेखा यादव

इन नेताओं के नाम पर भी मुहर

पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया

पूर्व मंत्री रामनिवास रावत

पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता

पूर्व मंत्री कमल पटेल

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह

अंचल सोनकर

पूर्व मंत्री इमरती देवी

पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह

कई विधायकों के नाम भी चर्चा में

विधायक अभिलाष पांडे

विधायक आशीष शर्मा

विधायक अजय विश्नोई

विधायक शैलेंद्र जैन

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव के कार्यालय में तैनात अफसरों के बीच नए सिरे से कार्यविभाजन किया गया है। इसमें अब सीएम के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सबसे पावरफुल अफसर बन गए हैं। वे मुख्यमंत्री कार्यालय का पूरा समन्वय देखेंगे। समन्वय में प्राप्त होने वाली समस्त नस्तियों एवं तबादला प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष निराकरण के लिए प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही सिंहस्थ 2028 से संबंधित सभी कार्य देखेंगे। उल्लेखनीय है कि सचिव के रूप में कौशलेंद्र विक्रम सिंह की नियुक्ति के बाद नए सिरे से यह कार्यविभाजन किया गया है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में विजिलेंस शाखा के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक कुमार सिंह को कैबिनेट- विधानसभा राजनीतिक नियुक्तियों और कृषि वर्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरज मंडलोई के पास पूरा समन्वय सीएम के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई अब समन्वय का पूरा काम देखेंगे। वे सीएम तक आने वाली सभी फाइलों और ट्रांसफर प्रस्तावों पर नजर रखकर उसका निराकरण करेंगे। उनके जिम्मे विभागों को भेजी जानेवाली नोटशीट की निगरानी और समीक्षा का काम भी रहेगा। इसके अलावा सीएम से मिलने के लिए आने वाले अनुरोधों की जांच, विभिन्न विभागों की टॉप 20 योजनाओं की समीक्षा के साथ ही सिंहस्थ से जुड़े काम भी रहेंगे। मंडलोई की टीम में अपर सचिव अरुण कुमार परमार, ओएसडी आलोक सोनी और ओएसडी कविराज मेहरा को रखा गया है। आलोक कुमार सिंह के पास ये काम सीएम के सचिव आलोक कुमार सिंह के पास सीएम के दौरे और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन से समन्वय का काम रहेगा। सरकारी और गैर-सरकारी नियुक्तियां और नामांकन तथा सीएम कार्यालय की आंतरिक व्यवस्था भी वे देखेंगे। इसके अलावा सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग, विधानसभा सत्र की तैयारी, सीएम परिषद की बैठकों का संचालन आदि की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। उनकी टीम में उप सचिव संदीप केरकेट्‌टा और ओएसडी आशीष खरे को शामिल किया गया है। केंद्र से जुड़े काम इलैया राजा देखेंगे सीएम के सचिव डॉ.इलैया राजा टी के पास दिल्ली और केंद्र सरकार से जुड़े कामों की जिम्मेदारी रहेगी। केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से पत्राचार का काम उनके पास रहेगा। सीएम के दिल्ली दौरे का मैनेजमेंट तथा केंद्र सरकार के पास लंबित मामलों का काम भी वे देखेंगे। उनके साथ उप सचिव आदित्य शर्मा को रखा गया है। कौशलेंद्र सिंह के पास कई महत्वपूर्ण काम कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भी कई महत्वपूर्ण काम सौंपे गए हैं, जिनमें विजिलेंस शाखा के तहत गंभीर शिकायतों पर कार्रवाई करना शामिल है। इसके अलावा सीएम से मुलाकातों से पहले की तैयारी और अधिकारियों से समन्वय बिठाना, रोज के महत्वपूर्ण और संवेदनशील समाचारों पर तुरंत रिपोर्ट मंगवाना। कौशलेंद्र सिंह के पास कई डिजिटल काम भी रहेंगे। इनकी टीम में आशीष कुमार पांडेय और श्रीलेखा श्रोत्रिय को शामिल किया गया है। वालिम्बे के पास सीएम के दौरे का काम चंद्रशेखर वालिम्बे के पास सीएम के दौरे से संबंधित पूरी जिम्मेदारी रहेगी। सीएम का दौरा तय करना और उनमें बदलाव करने का काम वे देखेंगे। दौरे की जानकारी जुटाकर फोल्डर भी तैयार करेंगे। इसके अलावा जनता से मिलने वाले आवेदन और शिकायतों के समाधान के साथ ही सीएम सहायता कोष और स्वेच्छानुदान का काम भी वे देखेंगे। उनकी टीम में उप सचिव सुधीर कुमार कोचर, संदीप अष्ठाना और आशुतोष गोस्वामी को शामिल किया गया है। इन अधिकारियों के बीच भी कार्यविभाजन इनके अलावा  अपर सचिव अरुण परमार, अपर सचिव अरविंद दुबे, अपर सचिव लक्ष्मण मरकाम, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी अजातशत्रु श्रीवास्तव, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी राजेश हिंगणकर, अपर सचिव मनीष पांडेय के बीच भी कार्यों का विभाजन किया गया है।