कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज यानी गुरुवार को पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने नादिया जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी वालों को लगी है।
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में चार मई को कमल खिलना तय है। भाजपा की विजय का जश्न होगा। मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। वैसे सुना है कि झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट के समन बाद भी नहीं हुईं पेश
- आशीष बनर्जी की मौत पर ममता का दर्द, बोलीं-बदनाम किया, झूठे आरोप लगाए
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
- रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- नूडल्स की तरह कानून बनाए जा रहे हैं’: डेरेक ओ’ब्रायन का सरकार पर बड़ा हमला, संसद में बिल पास करने की रफ्तार पर उठाए सवाल
अराजकता और गुंडागर्दी का राज
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 50 सालों में यह अपनी तरह का पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा को बिल्कुल न्यूनतम स्तर पर रखा गया है। पहले हर हफ़्ते किसी को फांसी पर लटका देना और बस यह दावा कर देना कि यह आत्महत्या थी, एक आम बात थी। कई मायनों में यहां अराजकता और गुंडागर्दी का राज कायम था। मैं चुनाव आयोग को तहे दिल से बधाई देता हूं. उन्होंने एक बार फिर बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की गरिमा को बहाल किया है।
बदलाव चाहती है बंगाल की जनता
पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव हम नहीं लड़ रहे हैं, इस बार बंगाल में चुनाव खुद यहां की जनता लड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह उत्साह, यह उमंग, यह जोश भरोसे का है। भय जा रहा है, भरोसा आगे बढ़ रहा है। गांव-गांव, गली-गली, स्त्री-पुरुष, युवा-बुजुर्ग सब एक साथ बोल रहे हैं और बदलाव चाहते हैं।
महिलाओं के लिए कई वादे
पीएम मोदी ने बंगाल की महिलाओं के लिए कई वादे किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार करने वालों को दंडित किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में एक महिला थाना होगा। पुलिस बल में महिलाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। एक साल के भीतर महिलाओं के खातों में 36 हजार रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे।भाजपा सरकार लड़कियों की ग्रेजुएशन के लिए 50 हजार की सहायता देगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने गर्भवती महिलाओं को सहायता देने सहित कई और ऐलान भी किए।



