पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद हुए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने दोहराया कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा और आतंकियों के घिनौने मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पिछले वर्ष इसी दिन पहलगाम में हुए भयावह हमले में जान गंवाने वालों को पूरा देश याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और पूरा राष्ट्र शोक तथा संकल्प के साथ एकजुट खड़ा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- भारत-अमेरिका संबंधों पर मोदी और जेडी वेंस की बातचीत, व्यापार से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक कई मुद्दे चर्चा में
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- US-Iran War: इराक में नया मोर्चा, अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला; होर्मुज में 6,000 नाविक फंसे
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने बैसरन घाटी में घूमने आए पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस नृशंस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। आतंकियों ने लोगों से नाम और धर्म पूछकर महिलाओं और बच्चों के सामने उन्हें गोली मारी थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था।



