उत्तर भारत पर सर्दी का कहर: कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

Date:

उत्तर भारत पर सर्दी का कहर: कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

समूचा उत्तर भारत और मध्य भारत के बड़े हिस्से इस समय भीषण सर्दी, घने कोहरे, शीतलहर और पाले की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD), के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक साफ नजर आ रहा है, जहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

Bihar Weather Today: बिहार में शीतलहर का कहर: कड़ाके की ठंड से जनजीवन  प्रभावित, स्कूलों में छुट्टी बढ़ी - cold day conditions grip bihar schools  closed till dec 28-mobile

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों में पारा पांच डिग्री के आसपास बना हुआ है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में तापमान चार डिग्री तक गिर गया, जबकि पंजाब का फरीदकोट 5.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। उत्तर भारत को अभी इस सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं, क्योंकि अगले चार–पांच दिनों के लिए घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में सर्दी का असर और भी तीखा है। केदारनाथ धाम और आसपास के इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखाई दी। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू-मनाली और लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। ताबो में तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कश्मीर में गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री पहुंच गया।

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के अधिकांश इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं। कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रिकॉर्ड की गई। दिल्ली में रविवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले सात दिनों तक रात और सुबह के समय अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तराखंड और राजस्थान में 4 और 5 जनवरी को घना कोहरा रहेगा, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सात जनवरी तक शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।