यशवंत क्लब में एक सदस्य की मंगेतर का फोटो और वीडियो बना रहे थे डॉ.सुरेद्र दिल्लीवाल, सचिव के पास पहुंची लिखित शिकायत, चुनाव के बीच गरमाया माहौल

Date:

इंदौर। यशवंत क्लब में इन दिनों चुनाव का माहौल है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। इसी बीच एक सदस्य की चिट्‌ठी चर्चा का विषय बन गई है। इस सदस्य ने डॉ.सुरेंद्र दिल्लीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सदस्य ने सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि दिल्लीवाल चुपके से उसकी मंगेतर के फोटो और वीडियो बना रहे थे।

यशवंत क्लब के सदस्य अधिवक्ता देवाशीष दुबे ने सचिव को लिखा है कि मैं यह पत्र अत्यंत पीड़ा और व्यथा के साथ लिख रहा हूं। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि जिस घटना का वर्णन मैं करने जा रहा हूं, वह हमारे प्रतिष्ठित क्लब में घटित हो सकती है, जिसे हम सभी गर्व से अपना दूसरा घर कहते हैं।

15 अप्रैल की रात का है मामला

पत्र में दुबे ने लिखा है कि 15 अप्रैल 26 को लगभग 9:00 बजे, मैं अपने मंगेतर (जिनकी पहचान मैं उजागर नहीं करना चाहता और कानून के अनुसार पीड़िता की पहचान सुरक्षित रखी जानी चाहिए) के साथ क्यू बॉल कैफे के सामने रात्रि भोजन के लिए बैठा था। हमारे सामने कुछ वरिष्ठ सदस्य बैठे हुए थे, जिनसे हमारा कोई संवाद नहीं था। लगभग 10 बजे, स्पाइस डेक (रेस्तरां) का एक वेटर/रिसेप्शनिस्ट हमारी मेज पर आया और हमें यह जानकारी दी कि सामने बैठे वरिष्ठ सदस्यों में से एक सदस्य मेरी मंगेतर की लगातार फोटो/वीडियो ले रहा है।

वीडियो बनाते सदस्य ने खुद देखा

दुबे ने लिखा है कि चूंकि यह किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध एक गंभीर आरोप है, इसलिए मैंने तुरंत कोई आवेशपूर्ण प्रतिक्रिया नहीं दी। मैं अपनी सीट से उठा और वॉटरफॉल क्षेत्र की ओर गया, जहां से स्पष्ट रूप से देखा कि उक्त वरिष्ठ सदस्य मेरी मंगेतर की फोटो/वीडियो बना रहा था। उसी समय मैंने अपनी मंगेतर से कहा कि वह उस सदस्य का वीडियो बनाए (उक्त वीडियो मैंने व्हाट्सएप के माध्यम से समिति के सदस्यों को भेज दिया है)। उस वीडियो में यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि वह मेरी मंगेतर का वीडियो बना रहा है।

मोबाइल मांगा तो अन्य वरिष्ठों ने किया हस्तक्षेप

इसके पश्चात मैंने उस वरिष्ठ सदस्य का सामना किया और उससे उसका मोबाइल फोन सौंपने को कहा, ताकि उन फोटो/वीडियो को देखा जा सके। वहां बैठे अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने हस्तक्षेप किया, जिससे संभवतः आरोपी को उक्त फोटो/वीडियो डिलीट करने का अवसर मिल गया, क्योंकि वह लगातार अपने फोन का उपयोग कर रहा था, बजाय स्थिति का सामना करने या अपना बचाव करने के।

वेटर ने की घटना की पुष्टि

इसके बाद, मैंने उस वेटर को बुलाया जिसने हमें सूचना दी थी, और उसने अन्य वरिष्ठ सदस्यों के सामने इस घटना की पुष्टि भी की। इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि क्लब के सीसीटीवी कैमरों, संबंधित वेटर तथा वहां उपस्थित अन्य वरिष्ठ सदस्यों के माध्यम से की जा सकती है। एक जिम्मेदार सदस्य होने के नाते, मैंने संयम बनाए रखा और किसी भी प्रकार की शारीरिक झड़प में शामिल नहीं हुआ, बल्कि इस लिखित शिकायत के माध्यम से उचित कार्रवाई की मांग कर रहा हूँ।

संस्था के हित में पुलिस में नहीं की शिकायत

सदस्य दुबे ने लिखा है कि मैंने अब तक तुकोगंज पुलिस स्टेशन, इंदौर में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है, केवल इसलिए कि हमारे प्रतिष्ठित संस्थान की छवि सुरक्षित रहे।  मेरा विनम्र मत है कि हमारा क्लब एक ऐसा स्थान है जहां हमारे परिवार स्वयं को सबसे अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं। इस शांति और सुरक्षा को किसी भी प्रकार से भंग नहीं किया जाना चाहिए।

चुनाव नहीं होता तो बाहर नहीं आती शिकायत

उल्लेखनीय है कि यशवंत क्लब चुनाव के लिए मैदान सज चुका है। अध्यक्ष पद के दो दावेदार पम्मी छाबड़ा और अजय बागड़िया एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी तरफ सचदेवा और गोरानी ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। सूत्र बताते हैं कि यशवंत क्लब में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन मामला बाहर नहीं आता। अभी चूंकि चुनाव का माहौल चल रहा है, इसलिए ऐसी शिकायतें बाहर आ रही हैं। अब देखना यह है कि पीड़ित सदस्य को टोनी सचदेवा और संजय गोरानी की टीम न्याय दिलाती है या फिर पम्मी छाबड़ा और अजय बागड़िया की टीम।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आपको याद होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अमित शाह को क्या कहा था? प्रियंका ने कहा था-गृह मंत्रीजी हंस रहे हैं। सारी तैयारी पहले से कर ली है। चाणक्य भी जिंदा होते तो आश्चर्य में पड़ जाते। प्रियंका के कहने का मतलब था कि पूरा विपक्ष आपकी चालाकी को समझ चुका है। और हुआ यही, इस बार विपक्ष ने चाणक्य की चालाकी चलने नहीं दी। भले ही विपक्ष भाजपा पर इस बिल के माध्यम से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का आरोप लगा रही है, लेकिन हम नहीं मानते। इसके बावजूद विपक्ष ही नहीं आम जनता के मन में यह सवाल है कि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस बिल को लाने की क्या जरूरत थी? चलो यह भी मान लिया कि बिल लाना जरूरी था, फिर पूरे देश में नारी शक्ति वंदन कैंपेन क्यों चलाया जा रहा था। भाजपा हर जिले, गांव-कस्बे में यह आयोजन कर रही थी और सारे वरिष्ठ नेता नारी शक्ति बिल का गुणगान कर रहे थे। चुनाव सभाओं में भी इसका जमकर इस्तेमाल किया गया। विपक्ष यह भी सवाल उठा रहा था कि महिला आरक्षण विधेयक साल 2023 में ही पारित हो चुका है, फिर इसकी जरूरत क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक फुल कॉन्फिडेंस में थे कि इस बार यह बिल जरूर पास होगा। जब सारे हथियार फेल हो गए तो पीएम मोदी ने बिल पर मतदान से पहले एक अपील की-मैं सभी सांसदों से कहूंगा... आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...। आप में से बहुतों को याद होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह ने मंडल कमीशन के समय भी संसद में ऐसी ही अपील की थी, लेकिन विपक्ष सरकार की मंशा को समझ गया था और सरकार की हार हुई थी। आपने महिला आरक्षण बिल की शर्त में लिखा कि आरक्षण तभी लागू होगा जब अगली जनगणना और उसके बाद सीटों का 'परिसीमन' होगा। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन करके एक राजनीतिक साजिश रचने की कोशिश कर रही है। माना कि आप राजनीति के चाणक्य हैं, लेकिन यह भी सच है कि चाणक्य दोबारा पैदा नहीं हो सकते… और यह भी सच है कि अगर आप चाणक्य जैसे भी होते तो इस बिल के गुब्बारे में इतनी हवा नहीं भरते…