बंगाल में बोले अमित शाह-आप ईवीएम पर कमल का निशान ढूंढिए, टीएमसी के गुडों को ढूंढने का काम हम करेंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जलपाईगुड़ी में संबोधित करते हुए कहा सबको बंगला नववर्ष की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप ईवीएम पर कमल का निशान ढूंढिए। चुनाव के बाद टीएमसी के गुंडों को ढूंढने का काम हम करेंगे।

अमित शाह ने कहा कि इस छोटे से स्थान पर बाढ़ राहत के 100 करोड़ रुपये ममता के गुंडे खा गए। आप कमल के निशान का बटन दबा दो, इस सिंडिकेट माफिया को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम हम करेंगे। जलपाईगुड़ी टिंबर और टूरिज्म के लिए जाना जाता था। ममता दीदी ने चौथा टी जोड़ा- टियर्स का टी, आंसुओं का टी। 23 अप्रैल को ममता बनर्जी का हिसाब आप कर दो, गुंडों का हिसाब हम बराबर कर देंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

अमित शाह ने कहा कि यहां चाय बागान की इंडस्ट्री खत्म हो रही है। इनके श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई है और न ही इनको भूमि का हक दिया है। मैं आज कहकर जाता हूं कि भाजपा सरकार बनने के बाद 2.5 साल में हर चाय बागान श्रमिक को 500 रुपये से ज्यादा वेतन हम देंगे। भाजपा सरकार बनने के बाद हर चाय बागान के श्रमिक को भूमि का पट्टा देकर भूमि का मालिक बनाने का काम करेगी।

गोरखा समस्या के संवैधानिक समाधान का वादा

अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार ने गोरखा समस्या के समाधान के लिए बहुत सारे प्रयास किए। शाह ने कहा कि चुनाव के बाद गोरखा समस्या का संवैधानिक समाधान भाजपा करेगी। पूरे बंगाल भर के सभी दलों के कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि भाजपा सरकार बनने पर सभी पर जो झूठे मुकदमें लगाए गए हैं उन सारे मुकदमों को वापस लेने का काम भाजपा सरकार करेगी। अमित शाह ने कहा कि मैं वादा कर के जाता हूं- ममता बनर्जी को छातियां पीटने दो, हम पूरे बंगाल से चुन चुनकर घुसपैठियों को खदेड़कर बंगाल से बाहर करेंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।