महिला आरक्षण बिल पर गरमाई सियासत, विपक्षी दलों की बैठक में आरक्षण का समर्थन, लेकिन परिसीमन का विरोध, खड़गे ने राजनीति से प्रेरित बताया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल पर सियासत गरम है। पूरा विपक्ष इस मामले में एकजुट होकर इसका विरोध कर रहा है। बुधवार को विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी दल महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सरकार जिस तरह से इसे लागू करने की योजना बना रही है, वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित और जनता को गुमराह करने वाला कदम है।

बैठक के बाद खड़गे ने कहा कि हम सभी महिला आरक्षण बिल के पक्ष में हैं, लेकिन सरकार जिस तरह से इसे लेकर आई है, वह राजनीति से प्रेरित है। हमने हमेशा इस बिल का समर्थन किया है, लेकिन हमारा आग्रह है कि पुराने संशोधनों को लागू किया जाए। सरकार परिसीमन और जनगणना के नाम पर चालें चल रही है। कार्यपालिका के जरिए संविधान की उन शक्तियों को हथिया रही है जो संसद और संस्थाओं के पास होनी चाहिए। इन्होंने पहले भी असम और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन में हमें धोखा दिया है। इसलिए हम इस बिल के मौजूदा स्वरूप का एकजुट होकर संसद में विरोध करेंगे।

जयराम रमेश ने कहा-परिसीमन के खिलाफ

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि महिला आरक्षण को तुरंत लागू किया जाना चाहिए और हम इसके समर्थन में हैं, लेकिन हम इस बिल के साथ जोड़ी गई परिसीमन की प्रक्रिया के पूरी तरह खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण को परिसीमन और जनगणना की शर्तों में उलझाना सरकार की एक सोची-समझी चाल है, जिससे इस अधिकार को लंबे समय तक टाला जा सके। इसलिए विपक्ष महिलाओं को हक देने का तो पक्षधर है लेकिन सरकार के इस तरीके का पुरजोर विरोध करता है।

आखिर क्यों हो रहा बिल का विरोध

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना है, जिससे राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ सके। सरकार ने इस बिल के लागू होने के लिए दो बड़ी शर्तें जोड़ दी हैं। पहली यह कि पहले देश में नई जनगणना होगी और दूसरी यह कि उसके आधार पर सीटों का नया परिसीमन किया जाएगा। विपक्ष का कहना है कि इन पेचीदा शर्तों के कारण यह कानून अगले कई वर्षों तक जमीन पर नहीं उतर पाएगा, जिससे महिलाओं को मिलने वाला अधिकार लंबे वक्त के लिए टल गया है।

अधिकांश विपक्षी नेता हुए शामिल

महिला आरक्षण को लागू करने को लेकर बुधवार को बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक में अधिकांश दलों ने हिस्सा लिया। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे, संजय राउत, टीआर बालू, एनी राजा सुप्रिया सुले सहित कई नेता शामिल हुए। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सीपीएमएल महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य वर्चुअली जुड़े, जबकि आम आदमी पार्टी ने महिला आरक्षण संशोधन पर विपक्ष के साझा रुख का समर्थन करने का संकेत दिया। शिरोमणि अकाली दल ने भी महिला आरक्षण के साथ परिसीमन को जोड़ने का विरोध किया है. पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन जनसंख्या के आधार पर लोकसभा सीटों के परिसीमन का विरोध करती है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MP: बालाघाट में CM मोहन यादव का ऐलान, बीमारी से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

बालाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीमारी से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

रेलवे का बड़ा तोहफा: 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी, गोरखपुर-दिल्ली रूट भी शामिल

रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है। इसमें गोरखपुर-दिल्ली समेत कई प्रमुख रूट शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ग्रेटर नोएडा पुलिस मुठभेड़ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी बलराज उर्फ बल्ला मारा गया। पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई की।

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से विवाद

समय रैना विवाद ने तूल पकड़ लिया है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर की गई टिप्पणियों पर नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

नीरज चोपड़ा को बड़ा झटका, टखने की चोट के कारण 2026 सीजन और एशियन गेम्स से बाहर

स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की चोट के कारण 2026 के पूरे सीजन और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। टखने में लिगामेंट टीयर के चलते उन्होंने यह फैसला लिया।

राहुल गांधी 12 सितंबर को आएंगे इंदौर, नेहरू स्टेडियम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

राहुल गांधी का इंदौर दौरा 12 सितंबर को तय हुआ है। वह नेहरू स्टेडियम में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत युवाओं से संवाद करेंगे।

नेपाल बाढ़: भारत ने IAF विमान से भेजी 10 टन राहत सामग्री, लापता भारतीयों की तलाश तेज

नेपाल में भीषण आपदा के बीच भारत ने नेपाल बाढ़ राहत सामग्री की पहली खेप काठमांडू भेजी है। भारतीय वायुसेना और बचाव दल मिशन में जुटे हैं।

मध्य प्रदेश में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले से चंचल शेखर और अंशुमन यादव को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग, 30 स्कूली बच्चे खंडवा में बीमार

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग की घटना से खंडवा स्टेशन पर हलचल मच गई, जब पैंट्री कार का खाना खाने से 30 स्कूली बच्चे बीमार हो गए।

गंगाजल विवाद: राहुल गांधी ने दलित विरोधी मानसिकता पर साधा निशाना

गंगाजल विवाद पर राहुल गांधी ने भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता पर प्रहार किया। शुद्धिकरण को संविधान विरुद्ध बताया।

सोने की कीमतों में 800 रुपये तक की गिरावट, बाजार में सुस्ती

सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। दिल्ली में ₹800 की कमी। जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर।

चंद्रा-अंबानी विवाद: कांच के घर में बैठ पत्थर उछालने की कोशिश

सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर गलत नैरेटिव चलाने का आरोप लगाया। रिलायंस ने आरोपों को निराधार बताया।

MP में कमजोर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है। 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नेपाल बाढ़ में 84 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, खोज अभियान जारी

नेपाल बाढ़ में भारतीयों की सुरक्षित वापसी के तहत 84 भारतीय नागरिकों को नेपाल से सुरक्षित निकाला गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य यात्रा शुरू, द्विपक्षीय वार्ता अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य यात्रा शुरू, द्विपक्षीय वार्ता और एससीओ शिखर सम्मेलन पर ध्यान केंद्रित होगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद की पहल की

नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए मध्य प्रदेश सरकार की पहल। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन के विशेष कदम।

कटनी: निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित

कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित। धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप।

24 घंटे में सिकल सेल जाँच, इंदौर के MGM अस्पताल को केंद्र की मदद

सिकल सेल जाँच के लिए इंदौर के MGM में नई सुविधा शुरू। नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग जन्म के 24 घंटे के भीतर होगी।

विदेशी सोना तस्करी: डीआरआई की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंची

विदेशी सोना तस्करी की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंच गई है। डीआरआई ने प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन नवंबर तक जारी

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन नवंबर तक जारी। यात्रियों की सुविधा के लिए अवधि बढ़ाई गई।

मप्र: 80 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत 80 हजार से अधिक छात्रों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

दमोह: बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से दी जान

दमोह में बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से कटकर जान दी। पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला हृदयविदारक है।

नियम उल्लंघन पर सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया। अनधिकृत प्रचार के कारण यह कदम उठाया गया।

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने छोड़ी कुर्सी

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।

दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन

दिल्ली रेस क्लब पर केंद्र का कब्जा, 53 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चला। कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कार्रवाई हुई।

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई, ब्रिटेन में बेचा आलीशान घर

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई से ब्रिटेन में बेची गई संपत्ति की जांच गहरी हुई। बैंक फ्रॉड से जुड़ा यह मामला महत्वपूर्ण है।

मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे

मध्य प्रदेश BJP OBC जातियों का आंतरिक सर्वे करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मूल्यांकन करना है।

इंदौर: नाबालिगों से चोरी कराते थे दुपहिया, 4 गिरफ्तार

इंदौर में नाबालिगों से वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए, 11 वाहन जब्त।

पंजाब: सुखबीर बादल-सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल

पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल और सी.आर. पाटिल की मुलाकात ने हलचल मचा दी है।

नेपाल बाढ़ में 469 की मौत, 290 भारतीय लापता

नेपाल बाढ़ में 469 मौतें हुईं और 290 भारतीय लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है।