नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा सियासी दांव: नई पार्टी ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ का गठन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ के गठन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस से निष्कासन के बाद यह उनका बड़ा सियासी कदम माना जा रहा है।

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ी थीं, लेकिन एक विवादित बयान के बाद पार्टी नेतृत्व के निशाने पर आ गई थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पद के दावेदार को लेकर 500 करोड़ रुपये दिए जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पार्टी ने पहले उन्हें निलंबित किया और फिर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के करीब जाने की कोशिश की, लेकिन वहां भी उन्हें खास महत्व नहीं मिला। इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू भी राहुल गांधी से मुलाकात के लिए समय नहीं पा सके।

अंततः नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी अलग राजनीतिक राह चुनते हुए सोमवार देर रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी नई पार्टी की घोषणा की।

नई पार्टी के उद्देश्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था का गहराई से मूल्यांकन करने के बाद एक राष्ट्रीय विकल्प तैयार करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। उनका लक्ष्य देश और जनता की सेवा करना और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है।

उन्होंने ‘सत्य और प्रेम’ के मार्ग पर चलने की बात कही और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर हर राज्य में न्याय, शांति और सेवा के सिद्धांतों पर काम करने का संकल्प जताया। नवजोत कौर ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी राज्य को उसकी पुरानी पहचान दिलाने का प्रयास करेगी, जहां प्रेम, साझा संस्कृति, न्याय और स्वतंत्रता की भावना मजबूत हो।

इसके साथ ही उन्होंने ‘जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा’ सरकार देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

24 सितंबर की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में मामूली सुधार

24 सितंबर की गिरावट के बाद 25 सितंबर को शेयर बाजार में मामूली सुधार देखा गया। सेंसेक्स 315 अंक बढ़ा, निफ्टी में भी तेजी रही।

UP राजनीति: हसीन जहां ने शमी के चुनावी क्षेत्र से लड़ने की कर दी घोषणा

हसीन जहां ने शमी के चुनावी क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। यह कदम उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है।

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल: 48 करोड़ कार्ड बनाए गए, 13 करोड़ ने लिया फायदा

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 48 करोड़ कार्ड बनाए गए हैं। 13 करोड़ लाभार्थियों ने मुफ्त इलाज का लाभ उठाया है। योजना ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया।

भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को पहले टेस्ट में 162 रनों से हराकर बढ़त बनाई

भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को पहले टेस्ट में 162 रनों से हराकर बढ़त बनाई। कुमार कुशाग्र के शतक और शानदार गेंदबाजी से टीम ने दबदबा बनाया।

चुनाव आयोग में विवाद: 2 आयुक्तों की सहमति बिना SIR फैसले पर याचिका

चुनाव आयोग में दो आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए SIR फैसले पर याचिका दायर की गई है। यह विवाद मतदाता सूची संशोधन से जुड़ा है।

मध्य प्रदेश में 7 शहरों में 351 बसों की सुगम परिवहन सेवा शुरू, CM मोहन यादव और नितिन गडकरी ने हरी झंडी दिखाई

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ हुआ। 7 शहरों में 351 बसें शुरू, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा।

मिहिर भोज प्रतिमा विवाद: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में पेश हुई स्टेटस रिपोर्ट

मिहिर भोज प्रतिमा विवाद की स्टेटस रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में पेश हुई है। कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने और शांति की अपील की है।

इंदौर के एलएक्स होटल में सोनिला शर्मा की मौत के पीछे फंदे का एंगल, पुलिस जांच जारी

इंदौर के एलएक्स होटल में सोनिला शर्मा की संदिग्ध मौत के पीछे फंदे का एंगल पुलिस जांच में है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच तेज की है।

शिवपुरी में 300 क्विंटल सरकारी चावल गायब, रियांशी ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से बरामद

शिवपुरी में सरकारी चावल की चोरी का मामला सामने आया है। रियांशी ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से 300 क्विंटल सरकारी चावल बरामद किया गया। प्रशासन ने गोदाम सील कर संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की।

गणेश विसर्जन 2026: हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से परंपरा और तकनीक का संगम

गणेश विसर्जन 2026 में इंदौर नगर निगम ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म तकनीक का उपयोग किया है। यह परंपरा और तकनीक का अनूठा मेल है।