👉 यह भी पढ़ें:
- भिंड-ग्वालियर रोड पर भीषण हादसा: 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल; NH-719 को फोरलेन करने की भी है मांग
- Andhra Pradesh को पीएम मोदी ने दी 17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कांग्रेस पर साधा निशाना
- Haridwar Road Accident: हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत, 5 गंभीर घायल
- Andhra Pradesh Factory Fire: प्लास्टिक प्लांट में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत! क्या इंडस्ट्रियल सेफ्टी में फिर हुई बड़ी चूक?
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- रोहतास में भीषण सड़क हादसा: तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
0:00 left
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना रायवरम के पास स्लैब खदानों के नजदीक हुई, जब एक निजी ट्रैवल बस और टिपर लॉरी की जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की चपेट में आने से कई यात्रियों की जिंदा जलकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब बस जगित्याला से कालिगिरी की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज टक्कर के कारण ही बस में आग भड़क उठी।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है।



