नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने 1957 के दौर का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय भारत दो महाशक्तियों, अमेरिका और रूस का लगभग उपनिवेश बन गया था। निशिकांत दुबे ने रविवार को एक्स पर कुछ पेपर्स शेयर किए हैं।
निशिकांत दुबे ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 5 अप्रैल, 1957 को ईएमएस नंबूदिरिपाद के नेतृत्व में केरल की पहली निर्वाचित कम्युनिस्ट सरकार का गठन हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने अमेरिका और सीआईए के साथ मिलकर राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची थी। निशिकांत दुबे ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट की शुरुआत में लिखा-कांग्रेस का काला अध्याय। 5 अप्रैल 1957 भारत में इसी दिन नंबूदिरिपाद जी के नेतृत्व में केरल में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार बनी थी। मुख्यमंत्री बनते ही नंबूदिरिपाद सीधे सोवियत रूस जाकर ख्रुश्चेव से आर्थिक और सैन्य सहयोग लेना चाहते थे। वो भारत में खूनी आंदोलन कर सत्ता हासिल करना चाहते थे।दूसरी तरफ अमेरिकी सरकार और सीआईए से सीधे मदद लेकर तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू कम्युनिस्ट सरकार को गिराने की साजिश रच रहे थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना
- सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया
- मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे
- आखिर पिता दिग्विजय सिंह की विरासत कैसे संभाल पाएंगे जयवर्धन?
निशिकांत दुबे ने लिखा कि तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति आइजनहावर ने भारत सरकार और इंटेलिजेंस एजेंसी के साथ मिलकर सत्ता परिवर्तन किया। भारत में रूस और अमेरिका सरकार, आंदोलन, चुनाव का नतीजा तय करने लगे। भारत दोनों महाशक्ति का उपनिवेश बना। दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय अमेरिकी सरकार और सीआईए ने केरल की कम्युनिस्ट सरकार को हटाने की साजिश में कांग्रेस नेतृत्व की मदद दी थी।



