नई दिल्ली। शुक्रवार की रात दिल्ली–एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस हुए। जम्मू–कश्मीर पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी धरती कांपी। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश पर्वत था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 माफी गई। हालांकि इससे अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में भी भूंकप के झटके आए। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान–ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, इसी के असर से जम्मू–कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में झटके आए।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र 71.01 डिग्री पूर्वी देशांतर और 36.52 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर था, जबकि इसकी गहराई 175 किलोमीटर दर्ज की गई। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम 8 बजकर 12 मिनट पर तिब्बत में भी धरती हिली थी. जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई थी।



