HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चालान पेश कर दिया गया है। विशेष पीएमएलए अदालत, इंदौर में 32 आरोपियों के खिलाफ करीब 20 हजार पन्नों में पूरा लेखा-जोखा पेश किया गया है। शिकायत 24 जुलाई को धन शोधन निवारण अधिनियम , 2002 के तहत दायर की गई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए आरोपियों को नोटिस और समन जारी किए हैं।
जंतर-मंतर पर आंदोलन खत्म होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बिहार में तो कई छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने एक बार फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पद से हटाने के लिए संसद में जल्द ही प्रस्ताव पेश किया जाएगा। दुबे ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर भी कई सवाल उठाए।
नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ई 20 के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक के बाद एक बार फिर से ई20 मुद्दे को उठाया है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में टाउनहॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा है।
लोकसभा में सोमवार को देश में पेपर लीक के बढ़ते मामलों के बीच मोदी सरकार लोकसभा में 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026' पेश कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विपक्ष के हंगामे के बीच यह बिल पेश किया। शुक्रवार को सरकार द्वारा इसी सिलसिले में एक ड्रॉफ्ट बिल पहले ही अप्रूल किया जा चुका है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम ही जानलेवा बन चुका है। बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके 47 से गोलियां चलने की खबरें सामने आई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। दिल्ली में पेलेट गन चलाई गई थी।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 27 जुलाई को शेयर बाजार में हरियाली नजर आई। बीएसई सेंसेक्स 549.21 अंकों की जोरदार तेजी के साथ 76,608.98 अंकों पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी ने भी आज 160.95 अंकों की तेजी के साथ 23,928.40 अंकों पर कारोबार शुरू किया
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। .शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और देखते ही देखते पहली मंजिल पर फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत की दिग्गज वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया है। महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में एक बार फिर भारत का परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू का लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है, जिसने उनके सुनहरे करियर में एक और ऐतिहासिक पन्ना जोड़ दिया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना-प्रदर्शन को लेकर विदेशी फंडिंग के आरोप लग रहे थे। इससे जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहे थे। इस कथित विदेशी फंडिंग से जुड़े दावे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के बयानों से जोड़े गए थे। अब इस पर मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया है। उन्होंने इस तरह के पोस्ट को गुमराह करने वाला बताया।
पेपर लीक मामले पर चल रहे बवाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो वीडियो जारी किए थे। अब एक तीसरा वीडियो रविवार शाम को जारी किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी ने बताया कि एग्जाम रिफॉर्म के लिए टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि की अगुवाई में एक हाई पावर्ड कमेटी बनाई गई है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को यह ऐलान कर हलचल मचा दी कि वे अब अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिद्धारमैया ने ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि वह 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इसके लिए अपनी उम्र और स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।
इंदौर की देवी अहिल्या श्रमिक कामगार संस्था की कॉलोनी पुष्प विहार में भूमाफियाओं ने फिर से खेल शुरू कर दिया है। अब भूमाफियाओं ने कुछ रहवासियों द्वारा बनाई गई संस्था प्लॉट धारक समूह को आगे किया है। इस संस्था के महासचिव एनके मिश्रा खुद ही विवादों में रहे हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से कई मांगें की हैं।
भारत की युवा स्क्वैश स्टार अनाहत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करते हुए इतिहास रच दिया है। अनाहत ने जूनियर स्क्वैश विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ वह यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद अब केंद्र सरकार ने इस मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंप दी है। सरकार की ओर से उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रह्लाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और कर्तव्य भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए किसी पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। अमित शाह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसी भावना को दर्शाता है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कहा, "देर आए दुरुस्त आए।" साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मुद्दे पर जल्द ही समय के अनुरूप फैसला लेंगे।
वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई चेन में जारी चुनौतियों के बीच भारत ने घरेलू उत्पादन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में अपना फोकस और मजबूत किया है। सरकार की रणनीति का उद्देश्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आयात पर निर्भरता कम करना और देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है।
गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य के कई हिस्सों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति के बीच कम से कम 40 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कई इलाकों में लोग फंसे हुए हैं, जिसके बाद सेना और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं।
देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इस घटनाक्रम के बाद शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रन से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में एक बार फिर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है।
मॉडल एवं एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज हो गई है। शुक्रवार को विशेष अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शनिवार की शाम को कोर्ट ने उनकी जमानत को खारिज कर दिया है।
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। अब प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ समय बाद सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रतिनिधि के बीच शनिवार को एक बैठक हुई। मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजेपी ने ऐलान किया कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं और अब वो अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं। सीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग सुबह में मान ली गई है। अब अन्य मांगों को लेकर सरकार ने मंगलवार तक पूरे होने का भरोसा दिया है।
नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के आगे सरकार ने हार मान ली है। शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान में बयान जारी कर कहा, मेरे युवा साथियों, मैं पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।
मुख्य सचिव अनुराग जैन के मध्यप्रदेश से जाते ही नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने अपनी बिसात बिछा दी है। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार आधी रात 20 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। बर्णवाल की प्रशासनिक सर्जरी में सबसे अहम है एसीएस डॉ.राजेश राजौरा को प्रशासनिक अकादमी भेजना। इसके साथ ही 8 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती दो रातों में इंस्टाग्राम पर 2 रील शेयर की. पहली रील में कैमरे का एंगल सही नहीं था, जिसमें उनकी नाक के बाल दिख रहे हैं और बैकग्राउंड भी डल था. उन्होंने बीती रात जो सेल्फी डाली उसमें कैमरे का एंगल, बैकग्राउंड और लाइट काफी अच्छी थी.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा है कि धर्मेन्द्र प्रधान के विभाग बदलना भी मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि जो हमारे छात्र हैं, जो अनशन पर थे, उनसे मेरी मीटिंग हुई, चर्चा हुई, आंदोलन के बारें में, आरएसएस के बारे में, हिंदुस्तान का जो शिक्षा का सिस्टम है, उस पर कैसे कब्जा किया गया है। मुख्य बात जो हम कहना चाहते हैं कि छात्रों की तीन मांगें हैं, जिन पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।
द्रशेखरन् जोसेफ विजय की फिल्म 'जन नेता' का राजनीति से उतना ही रिश्ता है, जितना सोनू निगम का इंदौर नगर निगम से ! इसमें विजय 'वन मैन आर्मी' नहीं, 'वन मैन सिस्टम' बने हैं। फिल्म की कहानी राजनीति, भ्रष्टाचार और जनता के अधिकारों को इस अंदाज़ में परोसती है मानो फ़िल्मी एक्शन का फीफा विश्वकप चल रहा हो। यह फिल्म पर्दे पर तमिलनाडु के सीएम विजय का 'पॉलिटिकल भौकाल' है! बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ का सन्देश भी है और कम्युनल हार्मनी बनाये रखने का भी।