भागीरथपुरा मामले में दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, अपने मित्र विजयवर्गीय को बचाते हुए सीएम पर साधा निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भागीरथपुरा में गंदे पानी से हो रही मौतों के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। छोटे-छोटे मामलों में इंदौर पहुंच जाने वाले दिग्विजय सिंह इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी भागीरथपुरा नहीं आए, जबकि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तक यहां आ चुके हैं। कहा तो यही जा रहा है कि दिग्विजय सिंह अपने मित्र नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बचाने की कोशिश में जुटे हैं।

यह बात आज दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट से भी साबित हो गई है। दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट किया है, उसमें विधानसभा एक यानी जहां यह घटना हुई उसके विधायक और जिस विभाग की जिम्मेदारी है उसके मंत्री यानी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर कोई सवाल नहीं उठाए गए हैं। दिग्विजय सिंह इसके लिए इंदौर के प्रभारी मंत्री यानी सीएम को जिम्मेदार बता रहे हैं। इतना ही नहीं महापौर को भी घेरने की कोशिश की है, हालांकि दिग्विजय सिंह ने घंटा का जिक्र जरूर किया है।

👉 यह भी पढ़ें:

ये रहा दिग्विजय सिंह का पोस्ट

दिग्विजय सिंह ने लिखा है-इंदौर मेरे बचपन का शहर, मेरे राज्य का सबसे विकसित शहर और देश का सबसे स्वच्छ शहर है। राज्य की आर्थिक राजधानी मे इसकी गिनती होती है और उसी इंदौर शहर में 18 लोग गंदा पानी पीने से मर जाते हैं। आंकड़ा जब तक 2/4 मौत का रहा किसी ने सांस नहीं ली लेकिन मौतों की गिनती बढ़ने लगी तो जिम्मेदारी की टोपी सब दूसरे को पहनाना शुरू कर दिए। मंत्री अफसर को, अफसर मेयर को, मेयर व्यवस्था को और व्यवस्था…घंटा की लड़ाई पर उलझ गई। प्रभारी मुख्यमंत्री जी से कोई सवाल नहीं पूछ रहा कि हर दूसरे दिन शहर में आते हैं और वो महज़ मौत का मुआवजा देकर चुप क्यों हो गए?

हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच की मांग

दिग्विजय सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है-कुछ ट्रांसफ़र और मुआवजे से शहर का कलंक नहीं धुलता। मैं इस हादसे की न्यायिक जांच की मांग करता हूं। पब्लिक के सामने सुनवाई हो और हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इसकी जांच करायी जाए। मौत के मुआवजे से ज़िन्दगी नहीं लौटती। ग़लतियों पर पर्दा डालने की बजाय ग़लतियों की ज़िम्मेदारी तय हो और उन्हें दण्डित किया जाए। जय सिया राम।

अपने कलाकार मित्र को बचाने की कोशिश

इस पूरे मामले में दिग्विजय सिंह की भूमिका पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि इसके पहले छोटे-छोटे मामलों में भी वे इंदौर आकर मैदान संभालते रहे हैं। इससे पहले जब सीतलामाता बाजार में जिहादी मानसिकता के लोगों को हटाने का मामला गरमाया था, तब दिग्विजय सिंह ने जमकर मोर्चा संभाला था। भाजपा व कांग्रेस में चर्चा यही रही कि दिग्विजय सिंह अपने मित्र कैलाश विजयवर्गीय के कहने पर विधानसभा चार में गए थे। दोनों की जोड़ी जय-वीरू के नाम से ख्यात है। हाल ही में विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह की तारीफ में लंबा-चौड़ा भाषण दिया था। कांग्रेस में चर्चा है कि इतने बड़े मामले में जो कांग्रेस को मध्यप्रदेश में ताकत दे सकता है, दिग्विजय सिंह सिर्फ अपने कलाकार मित्र विजयवर्गीय से दोस्ती की वजह से कन्नी काट रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

परिसीमन बिल पर सियासी उठापठक, DMK और NCP ने किया समर्थन का खुलासा

परिसीमन विधेयक पर डीएमके और एनसीपी ने समर्थन का एलान किया। विपक्षी INDIA गठबंधन कमजोर पड़ा, कांग्रेस ने विरोध जारी रखा।

जबलपुर में 8.68 करोड़ का GST घोटाला, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की 8 FIR

जबलपुर में 8.68 करोड़ रुपये का GST घोटाला उजागर, फर्जी बिलिंग से अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त। EOW ने 8 FIR दर्ज की।

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप, जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने जेलर मग्नू सिंह मरावी पर एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

रविशंकर प्रसाद ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- 2024 का चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका दें इस्तीफा

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पूछा- अगर चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका इस्तीफा दें।

जम्मू में राजनाथ सिंह ने कहा- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस को बोरिया-बिस्तर समेटना होगा

जम्मू में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने मौजूदा 543 सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करने की मांग की।

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास धमाका, 7 बच्चों की मौत, 97 घायल

अफगानिस्तान के कुनार स्कूल विस्फोट में 7 बच्चों की मौत और 97 घायल। धमाका शगई मिडिल स्कूल के पास खनन विस्फोटकों के डिपो में हुआ।

मुंबई घाटकोपर रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में 60 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

घाटकोपर रेलवे स्टेशन टॉयलेट में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से असल्फा से गिरफ्तार किया।

परिसीमन बिल पास होने पर यूपी की विधानसभा सीटें होंगी अधिकतम 650, अमित शाह ने दी जानकारी

परिसीमन बिल पास होने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा सीटें 650 तक बढ़ सकती हैं। अमित शाह ने बताया, यह संशोधन महिला आरक्षण लागू करने के लिए जरूरी है।

‘ईठा’ बनी श्रद्धा कपूर की सबसे लंबी फिल्म, सेंसर बोर्ड से मिली U/A 16+ सर्टिफिकेट

'ईठा' हिंदी बायोपिक फिल्मों में सबसे लंबी फिल्म बनी। श्रद्धा कपूर की यह फिल्म CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट लेकर 4 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी।