कड़ाके की ठंड का कहर: कश्मीर से दिल्ली तक शीतलहर, दक्षिण में भारी बारिश से बढ़ीं मुश्किलें

Date:

कड़ाके की ठंड का कहर: कश्मीर से दिल्ली तक शीतलहर, दक्षिण में भारी बारिश से बढ़ीं मुश्किलें

देश के बड़े हिस्से में सर्दी ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है। पहाड़ी राज्यों में तापमान तेजी से गिर रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में घना और बहुत घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

weather update IMD cold wave alert - Weather Update: पड़ने वाली है कड़ाके  की ठंड, कश्मीर और हिमाचल में पारा 0 के पार...दक्षिण में मानसून से लोग हुए  बेहाल - weather update

श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां, पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री, पुलवामा में माइनस 6.8, शोपियां में माइनस 7.8, पहलगाम में माइनस 8.6 और गुलमर्ग में माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते डल झील समेत कई जलस्रोतों के किनारे जमने लगे हैं।

कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हालात और भी गंभीर बने हुए हैं। लद्दाख के द्रास में तापमान गिरकर माइनस 24.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जम्मू क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड के कपकोट क्षेत्र की पिंडर घाटी में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। खाती, वाछम, बोरबलड़ा और पकुवाटॉप जैसे इलाकों में सुबह के समय पाला जम रहा है। नलों में पानी जमने से लोग धूप निकलने का इंतजार करने को मजबूर हैं।

वहीं हरियाणा में बर्फीली हवाओं का प्रकोप जारी है। प्रदेश के नौ जिलों में शीतलहर दर्ज की गई, जहां नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में अगले एक सप्ताह तक घना और बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। असम, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा पड़ने की आशंका है, जबकि हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कम दृश्यता के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

एक ओर उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है, तो दूसरी ओर दक्षिण भारत में बारिश मुश्किलें बढ़ा रही है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक वर्षा की संभावना जताई गई है। इससे जनजीवन और फसलों पर असर पड़ने की आशंका है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related