नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं
बिहार में बना महागठबंधन आखिरकार टूट गया है. नीतीश कुमार ने बिहार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है
👉 यह भी पढ़ें:
- प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-करोड़ों खर्च कर वोट खरीदे, अब बिहार से भागने की नौबत क्यों?
- राज्यसभा जा रहे हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार, खुद किया कन्फर्म, भाजपा नई सरकार की तैयारी में जुटी
- हिजाब विवाद के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट
- हिजाब विवाद पर आतंकी की धमकी: नीतीश कुमार से माफ़ी की मांग, बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट

. नीतीश के इस कदम से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस जेडीयू नेता से इस कदर नाराज है कि उनकी तुलना उसने गिरगिट से कर दी है और कहा है कि जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल एक्स पर लिखा, ‘बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ नहीं करेगी. बिलकुल साफ है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और बीजेपी घबराई हुई है और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक ड्रामा रचा गया है.

पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में मीडिया से बात करते हुए जयराम रमेश ने इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन मजबूत है. यहां-वहां कुछ स्पीड ब्रेकर मिले हैं. मगर हम लोग एक साथ आकर बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे.


