👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले प्रयागराज में सियासी घमासान, KP कॉलेज मैदान का आवंटन रद्द; कांग्रेस बोली- ‘सड़क पर भी करेंगे कार्यक्रम’
- Ken-Betwa Link Project Protest: 12 दिन के आमरण अनशन के बाद पुलिस ने हटाया ‘चिता आंदोलन’, अमित भटनागर को मेडिकल जांच के लिए ले गई
- Gorakhpur Encounter: STF ने 1 लाख के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल उर्फ बाबू को किया ढेर, कई राज्यों में हत्या के केस दर्ज
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई
0:00 left
प्रयागराज में पुलिस मुठभेड़: सराफा व्यापारी के बेटे पर हमले में शामिल बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बौड़ई मोड़ स्थित नहर किनारे हुई इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से तमंचा, कारतूस और बम बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश आजम राईन के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।
पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम आजम राईन निवासी जमीलाबाद कस्बा, थाना फूलपुर बताया, जबकि उसके साथी की पहचान मो. सुहैल निवासी ग्राम सराय अब्दुल मलिक, थाना फूलपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश 7 जनवरी को जमीलाबाद कस्बे में सराफा कारोबारी अंकित सोनी के पुत्र शनि सोनी पर हुए जानलेवा हमले में शामिल थे। आरोप है कि आजम और सुहैल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर उस पर गोली चला दी थी।
डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



