👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
0:00 left
संदेशखाली सिर्फ एक है, लेकिन ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में हजारों संदेशखाली बनाकर रखा है,प्रतिमा भौमिक

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली गांव इन दिनों चर्चा में है। गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ कुछ महिलाओं के साथ यौन शोषण भी किया है।
यह आरोप बेहद संगीन और शर्मनाक हैं। बंगाल की पूरी सियासत अभी संदेशखाली के इर्द गिर्द भटक रही है।
संदेशखाली सियासी जंग का मैदान बना हुआ है और कई दिनों से भाजपा और पुलिस में झड़प जारी है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर सड़क पर है। हाल ही में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने संदेशखाली जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया और लाठियां बरसाईं। इससे मजूमदार जख्मी हो गए थे। घटना को उन्होंने बेहद शर्मनाक बताया।

उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही शर्मनाक घटना घटी है। जिस तरह से महिलाएं कहती रही हैं कि उन्हें बार-बार टीएमसी के दफ्तरों में बुलाया जाता था और उनका दुष्कर्म किया जाता था। महिलाओं से कहा गया कि अगर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ चाहिए तो उन्हें शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार से समझौता करना होगा। शेख शाहजहां का नाम बार-बार आ रहा है। हम मांग करते हैं कि सभी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कब्जा की गई जमीन को वापस किया जाना चाहिए।






